पटियाला के न्यू लाल बाग में मेडीकल स्टूडेंट की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत
May19,2026
| Sushil Kumar | Patiala
पटियाला, 18 मई (सुशील कुमार सिंधी) न्यू लाल बाग इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब 24 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल देखने को मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के उच्च अधिकारी, सीआईए स्टाफ की टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ लंबे समय तक मौके पर मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल हत्या के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
इस दौरान मृतक के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए, जहां माहौल काफी गमगीन बना हुआ था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Patiala-Crime-News-