लुधियाना में सगे पिता द्वारा लड़की को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, आरोपी गिरफतार
Apr10,2026
| Paras Dania | Ludhiana
लुधियाना 10 अप्रैल (पारस दानिया)। लुधियाना में एक कलयुगी पिता की तरफ से अपनी ही लड़की को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया है। घटना हैबोवाल के इलाके से है। पीड़ित लड़की की उम्र 21 वर्ष की है।तो वहीं आरोपी की उम्र 50-55 वर्ष की है। जिसकी पहचान राजिंदर कुमार के रूप में है। इस संबंध में पुलिस ने प्राप्त शिकायत और सबूत के आधार पर आरोपी राजिंदर कुमार के खिलाफ अंडर सेक्शन 64,75,62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इस पर कार्रवाई करते जगतपुरी चौंकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह की तरफ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित लड़की द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी लड़की ने बताया पिछले दो वर्षों से उसका पिता उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके बारे में उसने अपने बाकी परिवार वालों को बताया लेकिन किसी ने यकीन नहीं किया। एक दिन पिछले 15 मार्च को जब वह घर में अकेली थी तो उसके पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।उस दिन जैसे तैसे उसने अपना बचाव कर लिया। लेकिन उसने खुद को अकेला पाकर पहले ही फोन की वीडियो ऑन की जिसमें उसके पिता द्वारा की गई गंदी हरकत रिकॉर्ड हो गई। जिसके आधार पर परिवार वालों को यकीन हो और उसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
मामले की जानकारी देते चौंकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी किसी फैक्ट्री में काम करता है। जो लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था। जिसकी बच्ची द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। अगली कार्रवाई में आरोपी को सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.