दोनों पर पहले भी मामले,नशे के आदी - इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल** लुधियाना 5 फ़रवरी (पारस दानिया)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट के स्पेशल सेल की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने थाना डाबा के इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को अवैध हथियार और 04 जिंदा रोंद के साथ काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरो सुमन नगर का रहने वाला जसकरण मंडेर और ढिल्लों नगर, लोहारा के रहने वाले कर्ण शर्मा के रूप में है। संबंधीत जानकारी देते हुए स्पेशल सेल के इंचार्ज हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी की उम्र 28 और दूसरे की 26 27 वर्ष की है। दोनों नशे का सेवन करने की आदी हैं। दोनों को गुप्त सूचना के बाद स्पेशल सेल की पुलिस ने डाबा क्षेत्र में लोहारा पुल से काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिस पर कार्रवाई करते पुलिस ने दबिश देकर दोनों को काबू किया और कब्जे से अवैध 30 बोर पिस्टल और चार जिंदा रोंद 30 बोर के बरामद किए। दोनों के खिलाफ थाना डाबा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके की जांच में सामने आया दोनों के खिलाफ पहले मारपीट, हत्या प्रयास, आर्म एक्ट वह नशे के तहत दो-दो मामले दर्ज हैं। आगे की पूछताछ के लिए दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। आरोपियों से पता लगाया जाएगा नशा कहां से खरीद कर लाए थे और किस वारदात को अंजाम देने वाले थे।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)