प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन गरमजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का मन मोह लिया

Mar15,2026 | Gurvinder Singh | Sas Nagar (mohali)



सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से रूबरू करवाया गया — संजीव अरोड़ा

मोहाली (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 15 मार्च:


प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान जहाँ देश-विदेश से आए निवेशक पंजाब सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित हुए, वहीं राज्य सरकार की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा था कि सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधि पंजाबी गानों और खान-पान का भी आनंद लेंगे।

सम्मेलन के दौरान मोहाली गोल्फ रेंज में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और हरजीत हरमन की गायकी ने डेलिगेट्स को झूमने और नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जुगनी सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लुड्डी और भंगड़ा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए खूब तालियाँ बटोरीं।

रंजीत बावा ने अपने प्रसिद्ध गीत गाकर समां बांध दिया। बावा की दमदार प्रस्तुति पर प्रतिनिधियों ने जमकर भंगड़ा डाला। बावा ने हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला, छोटे-छोटे घरां जैसे हिट गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया।

हरजीत हरमन ने एक धार्मिक गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और जिथों मरज़ी वंगां चढ़वा लईं मित्रां दा नाम चलदा, पंजाब गुरुओं की कृपा से बसता है, चौबी कैरेट गोल्ड सहित पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाते अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश-विदेश से आए सभी मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से भी परिचित करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे।

इस मौके पर इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में डेलिगेट्स ने लोक गायकी से सजी इस खूबसूरत सांस्कृतिक शाम के साथ पंजाबी व्यंजनों का भी आनंद लिया।

Progressive-Punjab-Investors-Summit-2026



TOP HEADLINES


एल्डिको पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ युवक को पकड़ा
कांशी राम जी का जीवन और संघर्ष सामाजिक समानता और राजनी
लाइट, कैमरा, एक्शन: नई फिल्म नीति के साथ पंजाब के सिल्
आईटी और आईटीईएस सत्र के दौरान प्रगतिशील पंजाब निवेशक स
*पंजाब सरकार ने छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों के विकास क
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन गरमजोशी भरी मेहमाननवाज
*investors Applaud Punjab Govt’s Hospitality, Celebrat
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए च
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार
*अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री
*हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज
*उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की
निवेश सम्मेलन के दौरान मार्कफेड के उत्पादों में लोगों
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह
पिछली सरकारों ने एक दशक से अधिक समय तक युवाओं को नौकर
अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवा
गैस सिलेंडरों की सप्लाई, वितरण व कालाबाजारी के सम्बन्ध
पंजाब विधानसभा ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49462399

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us