कमिश्नरेट पुलिस विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर दिया विशेष ध्यान ** लुधियाना 5 फरवरी (पारस दानिया) - महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा निर्देशों पर, कमिश्नरेट की पुलिस का शैक्षणिक संस्थानों, छात्रों और आम जनता को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए असामाजिक तत्वों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इस अभियान के तहत, आज लुधियाना पुलिस द्वारा ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल स्थित जालंधर बाईपास, के बाहर एक विशेष प्रवर्तन और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने किया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं। एडीसीपी पुरेवाल ने खुद मौके पर वाहनों के दस्तावेज चेक किए और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस मौके मोडिफाई वाहन, ओवरलोडिंग वाहन, वाहन चला रहे अंडरेज चालकों सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले टारगेट पर रहे। इस अभियान में विशेष रूप से छात्र समुदाय के जीवन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों को लक्षित किया गया। जिसके परिणामस्वरूप तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की गई।इस दौरान पुलिस ने उल्लंघनकर्ताओं को कुल 37 चालान जारी किए गए, जिनमें 1 वाहन को जब्त भी किया गया। ** ईव-टीजिंग पर कार्रवाई: महिलाओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न को रोकने के लिए टीमों ने इलाके की निगरानी की और महिला छात्रों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया। वहीं पुलिस ने बिना वैध कारणों के पाए जाने वाले वाहन चालकों व आवारागर्दी करने वालों को चेतावनी दी।इसी के साथ पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते मोटरसाइकिलों की कड़ी जांच की। संशोधित साइलेंसर का उपयोग करके "पटाखे" जैसी आवाजें उत्पन्न करने और शैक्षणिक वातावरण को बाधित करने पर शिकंजा कसा गया। इस अवसर पर विशेष रूप से एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने कहा कि "हमारा प्राथमिक उद्देश्य छात्रों के लिए भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। आज 37 चालान जारी किए गए हैं, जिनमें 1 वाहन जब्त किया गया है। इसके साथ ही हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि उपद्रवी व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के विभिन्न शैक्षणिक केंद्रों में इस तरह की अचानक जांच जारी रहेगी।" लुधियाना पुलिस आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न की सूचना आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से देने की अपील करती है।
Traffic-Challan-Fine-Blacklist-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)