लुधियाना/दाखा 2 जनवरी (पारस दानिया)। पुलिस स्टेशन दाखा की पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पाबंदी शुदा चाइना डोर के साथ काबू किया है। इस संबंध में प्रेस को संबोधित जानकारी देते हुए सब डिवीजन दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुल्लांपुर दाखा के इलाकों में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री होने संबंधी ख़बरें सामने आ रही थीं। क्योंकि उक्त चाइना डोर जानलेवा है। जिससे लोगों की जान-माल को भारी नुकसान होने का खतरा बना रहता है। इसी के चलते थाना दाखा एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि बासियां बेट का रहने वाला जसप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह, जो थारिके गांव में पतंग और पटाखों की दुकान चलाता हैं। उसी की आड़ में प्रतिबंधित कातिल चाइना डोर बेचता है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते दाखा पुलिस ने 2 जनवरी आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और थाने में तैनात एएसआई सुरिंदर सिंह द्वारा प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उसके पास से प्रतिबंधित चाइना डोर के 10 गट्टू बरामद किए। जसप्रीत सिंह को हसब जबता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। -----विशेष जानकारी--- सब डिवीजन दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने जनता को आश्वासन दिया कि दाखा उपमंडल की पुलिस इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस तरह की प्रतिबंधित शुदा चाइना डोर का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें, बल्कि पारंपरिक रस्सी का इस्तेमाल करें। क्योंकि चाइना डोर आम जनता के साथ-साथ पक्षियों और जानवरों के लिए भी ख़तरा है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह के प्रतिबंधित चाइना डोर का इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डीएसपी खोसा ने जनता से यह भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति चाइना वायर से पतंग उड़ाते या बेचते हुए दिखे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Ludhiana-Rural-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)