पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई
Jun17,2026
| Gurvinder Singh Mohali | Sas Nagar
--- चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने सभी को गुरु साहिबान के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया
मोहाली 17 जून, 2026
गुरविंदर सिंह
श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगवाई में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई। इस मौके पर स. बरसट ने कहा कि हर व्यक्ति को शांति के पुंज श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें गुरु जी की बाणी और शहादत को दिल में बसाकर रखना चाहिए, ताकि जीवन में आने वाले किसी भी कठिन समय में हम अपने पथ से विचलित न हों।
उन्होंने कहा कि गुरु जी को गर्म तवे पर बैठाया गया और उन पर गर्म रेत डाली गई, लेकिन गुरु जी शांत रहे। हमें भी उनकी तरह अपने जीवन में दृढ़ रहना चाहिए और हर कठिनाई का डटकर सामना करना चाहिए। चेयरमैन ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से विशेष स्तर पर लोक भलाई के कार्य किये जा रहे हैं, जो भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस दौरान संगत में ठंडे मीठे जल के साथ प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर श्री कुमार अमित सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, स. जतिंदर सिंह भंगू इंजीनियर-इन-चीफ, स. हरजीत सिंह संधू संयुक्त सचिव, स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर, स. अमनदीप सिंह मुख्य इंजीनियर, स. सुरमुख सिंह अमला अफसर सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तन-मन-धन से अपनी सेवाएं निभाई।
Harchand-Singh-Barsat-Chairman-Punjab-Mandi-Board