लुधियाना 3 मई (पारस दानिया)। महानगर में रविवार सुबह आंधी-तूफान से हाई टेंशन अर्थिंग की तार टूट कर घरों की छतों पर गिर गई। तार गिरने से दो बार ब्लास्ट भी हुए। जिस दौरान एक फिटनेस जिम और पीजी में भारी नुकसान हो गया। इसमें आसपास के घरों में भी नुकसान हुआ जिसक अभी पुष्टि नहीं है। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। मौके पर लोगों का कहना है कि रविवार सुबह जब मौसम ने करवट ली तो आंधी-तूफान ने जोर पकड़ लिया। इस दौरान चंदर नगर में टावर लाइन लाईन रोड़ पर स्थित आंधी तूफान से में हाई टेंशन अर्थिंग तार टूट गई जो कई इमारतों की छतों पर गिर गई। इसके बाद गली नंबर सात के पास लगे एक बिजली के खंभे पर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद जिम व पीजी में भी ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जिम मालिक को इसकी जानकारी दी गई।
जिम मालिक की जानकारी
इस संबंध में कोर फिटनेस जिम के मालिक विशाल सोढी ने बताया कि वह चंदर में टावर लाइन रोड़ पर जिम चलाते हैं। आज सुबह वहां पहुंचे तो देखा कि पीजी में ब्लास्ट हुआ। जब जिम खोलकर चेक किया तो छत पर मेन हाई टेंशन अर्थिंग वाली वायर टूट कर गिरी हुई थी। जिससे जिम में भारी नुकसान पहुंचा। जिम के अंदर का दृश्य यह था कि लाइटें ओवर करंट पास होने से फट गई थी जिसका कांच जमीन पर बिखरा था। यहीं नहीं वायरिंग जल गई। ऐसी, डीवीआर, वाटर फिल्टर, इन्वर्टर सहित कई मशीनों को नुकसान पहुंचा। पास ही पीजी में लगे मीटर तक सड़ गए। कई पंखे,एलईडी वायरिंग व बोर्ड तक जलकर खत्म हो गए। अभी इस संबंध में इलाके के पार्षद व बिजली विभाग का सूचना दे दी गई है।
वह हुए नुकसान के संबंध में डीसी लुधियाना को भी पत्र लिख मामला संज्ञान में लाएंगे।
इलाके के पार्षद पुष्पिंदर कुमार भनोट का कहना है कि यह घटना संज्ञान में है। इस बारे में हल्का नॉर्थ विधायक चौधरी मदनलाल बग्गा जी को जानकारी दे दी गई है। बिजली विभाग को शिकायत दे दी है। इस संबंध में पटियाला से एक टीम पहुंचकर अपनी कार्रवाई करेगी।