** गिरफ्तार आरोपियों में गैंगस्टर सागर का भाई अल्ट्रोन और साथी नानू बदमाश भी काबू- आरोपों में सागर के कहने पर दुगरी में चलाई थी गोलियां ** लुधियाना 12 जुलाई (पारस दानिया)। सीपी लुधियाना आईपीएस कुलदीप सिंह चहल गैंगस्टर वह बदमाशों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन में आ चुके हैं। क्योंकि आज लुधियाना की सीआईए स्टाफ दो और तीन ने गैंगस्टर सागर न्यूटन गैंग के चार गुर्गों को दबोच कर साबित कर दिया कि सीपी चहल की अगुवाई तले पुलिस छुपे अपराधियों को कहीं से भी दबोच सकती है। यह बता दें लुधियाना की सीआईए दो ने गैंगस्टर सागर न्यूटन के साथी नानू और सीआईए तीन ने गैंगस्टर सागर न्यूटन के भाई अल्ट्रोन समेत दो गुर्गों को काबू किया है। आरोपियों ने सागर न्यूटन के कहने पर दुगरी के करनैल सिंह नगर में गोपी के घर पर गोलियां चलाई थी। उक्त दोनों मामलों के संबंध में जानकारी एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और एसीपी डिटेक्टिव राजकुमार की तरफ से सांझा की गई है। **सीआईए-2 द्वारा अवैध हथियार समेत पकड़ा गया गैंगस्टर सागर का साथी नानू ** सीआईए स्टाफ दो के इंचार्ज इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन वह उनकी पुलिस पार्टी ने गैंगस्टर सागर न्यूटान के साथी को थाना फोकल प्वाइंट के इलाके से काबू किया है। आरोपी की पहचान सुमित सभरवाल उर्फ नानू (21) के रूप में है जो शाही मोहल्ला नज़दीक दमोरिया पुल का रहने वाला है। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के बाद आरोपी को चंडीगढ़ रोड़ पर गांव जंडियाली के खेल ग्राउंड से काबू कर कब्जे से एक अवैध बत्ती बोर पिस्टल व रोंद बरामद किया है। इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ पहले लड़ाई झगड़े, हत्या प्रयास व असल एक्ट के तहत चार विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी ने सागर न्यूटन के कहने पर साथियों समेत करनैल सिंह नगर में लालचंद उर्फ गोपी के घर पर गोलियां चलाई थी। आरोपी बरामद हथियार एमपी से खरीद कर लाया है। अगली पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है और भी खुलासे होने की संभावना है। **सीआईए-3 द्वारा डकैत की योजना बनाते गैंगस्टर सागर न्यूटन के भाई समेत दो गुर्गे काबू** सीआईए स्टाफ तीन के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व उनकी पुलिस पार्टी ने गैंगस्टर सागर न्यूटान के भाई व गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सागर न्यूटान के भाई सुमित कुमार उर्फ अल्ट्रॉन वासी एलाइजी फ्लैट के रूप में है। अल्ट्रॉन के कब्जे से एक किरच बरामद की है। अल्ट्रॉन पर पहले एक कलंदरा दुगरी में दर्ज है। इसके अलावा दूसरा कुंदन पुरी गली नंबर 6 का माही गिल है। जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल वह दो मोबाइल फोन बराबर किए हैं। तीसरा फेस-3 दुगरी का कीरत कुमार उर्फ साहिल है। जिसके कब्जे से लोहे का दात मिला है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के बाद अल्टोस नगर के सुनसान स्थान से काबू किया है। आरोपी पीएयू यूनिवर्सिटी की दीवार के साथ त्रिकोने प्लाट में छिपकर बैठे थे और बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया आरोपियों ने सागर न्यूटन के कहने पर करनैल सिंह नगर में गोपी के घर के बाहर गोलियां चलाई थी। हाल ही आरोपियों ने एक ऑटो की लूट की थी और एक राहगीर से हथियार की नोक पर मोबाइल लूटा था। पूछताछ में सामने आया सागर न्यूटान ने नानू और अपने तीसरे साथी अभय उर्फ मट्ठी के साथ मिलकर किसी पेट्रोल पंप या आर्थिक आधार को लूटने की योजना थी। गिरफ्तार तीनों नशे का सेवन करते हैं। तीनों के खिलाफ पीएयू में मामला दर्ज है। तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)