पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने दी बधाई, कहा - मेहता की अगुवाई में बठिंडा में रिकॉर्डतोड़ काम होगा, रूके हुए कामों में भी तेजी आएगी
पंजाब के पांच नगर निगमों पर कब्जा करने के बाद आज बठिंडा नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बना लिया। आप पार्षद पदमजीत मेहता बठिंडा नगर निगम के मेयर चुने गए।
मेयर चुनाव में पदमजीत मेहता को 33 वोट मिले, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार को मात्र 15 वोट मिले। बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर- 48 के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव में मेहता ने करीब 850 वोटों से जीत दर्ज की थी।
आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं के साथ बठिंडा में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक रजनीश दहिया, पार्टी के सह प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी एवं आप नेता नील गर्ग और शमिंदर खिंडा मौजूद थे।
अमन अरोड़ा ने बठिंडा के लोगों और पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को नए मेयर के लिए बधाई दी और उन पार्षदों को धन्यवाद दिया जिन्होंने यहां आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया। अरोड़ा ने कहा कि पार्षदों ने अपने शहर के विकास और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर 'आप' का मेयर बनाया।
अरोड़ा ने कहा कि हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को 55 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर जीत मिली, वहीं कांग्रेस सिर्फ 19 फीसदी सीटें ही जीत सकी। चुनाव के बाद अभी तक 35 जगहों पर आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर, अध्यक्ष और प्रधान बनाया। पिछले दिनों पटियाला अमृतसर जालंधर लुधियाना और फगवाड़ा में हमारा मेयर बना। आज बठिंडा में भी आम आदमी पार्टी का मेयर बन गया है। यह हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।
अरोड़ा ने बठिंडा के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा आप मेयर पदमजीत मेहता की अगुवाई में बठिंडा में रिकॉर्डतोड़ काम होगा। रूके हुए कामों में भी तेजी आएगी और ने काम की विस्तृत योजना बनाई जाएगी। हम बठिंडा शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Powered by Froala Editor
-aap-Councillor-Padamjit-Mehta-Elected-Mayor-Of-Bathinda-Municipal-Corporation
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)