सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने न केवल मुसलमानों बल्कि पूरे देश को ईद मुबारक का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह खास दिन सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, समृद्धि और एक साथ बेहतरीन पल लेकर आए।
सोमवार को यहां जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शाही इमाम ने हमेशा पंजाब में शांति और समृद्धि के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा, "लुधियाना शहर सभी धर्मों के लोगों का गुलदस्ता है। इसके सभी फूल अपनी खुशबू से माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं। लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद मुसलमानों का प्रमुख धार्मिक केंद्र है और यह सभी धर्मों के लोगों के लिए शांति और प्रेम का प्रतीक भी है।"
अरोड़ा ने लुधियाना की जामा मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने भविष्य में भी मांगे जाने पर किसी भी तरह की सहायता देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह और जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम भी मौजूद थे।
इस अवसर पर सांसद अरोड़ा ने शाही इमाम को भारत के संविधान की प्रति भेंट की।
विधायक अशोक पराशर पप्पी ने अरोड़ा को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद को विकासोन्मुखी नेता और गरीबों व जरूरतमंदों का नेता सिद्ध किया दिया है।
Powered by Froala Editor
Eid-mubarak-mp-arora-attends-eid-ul-fitr-at-jama-masjid
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)