-विपक्ष मिलकर भी भाजपा से अधिक सीटें नहीं जीत सका।
नई दिल्ली, 4 जून (गौतम जांलधरी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए को बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा मुखयालय दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र, संविधान, सबका साथ सबका विकास व 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। भारतीय चुनाव आयोग भी इसके लिए बधाई का पात्र है व उनका धन्यावाद है। इसके लिए विश्वसनीयता के लिए हरेक भारतीय को गर्व है व इसका विश्व में कहीं उदाहरण नहीं है व भारत की पहचान को चाद चांद लगाने वाली बात है। जम्मू कश्मीर के मतदाओं ने इस चुनाव में रिकार्ड वोटिंग करके अभूतपूर्व उत्साह दिखाया व दुनिया में बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखा दिया है। सभी दलों व उम्मीदवारों का भी आभार है क्योंकि उनकी सहभागिता से यह संभव नहीं था। भाजपा वर्करों का भी आभार है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरे बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य विधानसभा चुनावों में भी एनडीए को भव्य विजय मिली, आंध्र, उडीसा, सिक्कम । इन राज्यों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है व जमानत बचाना भी मुशिकल हो गया। भाजपा उड़ीसा में सरकार बनाने जा रही है। यहां लोकसभा में भी बेहतरीन प्रदशर्न मिला। भगवान जग्गनाथ की धरती पर पहली बार भाजपा का मुखयमंत्री होगा। केरल में भी भाजपा ने सीट जीती है। तेलंगाना में हमारी संखया दोगुणा हो गई। इसी प्रकार मप्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इसके लिए यहां की जनता का आभार है। केंद्र सरकार यहां के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने तेदपा व बिहार का जिक्र करते हुए चवंद्र बाबू नाउडू व नितिश कुमार की प्रशंसा की। जब देश की हालत खस्ता थी तथा भ्रष्टाचार चररम पर था तो जनता ने भाजपा को जिम्मेदारी दी जिसमें हमने पूरी इमानदारी से काम किया। 2019 में फिर से प्रचंड बहुमत मिला। 2024 में इसी गांरटी के साथ चुनाव मैदान में उतरे व कोने कोने में गए। व एनडीए को मिले समर्थन के लिए जनता के सामने नतमस्तक हूं। निजी तौर पर आज का पल भावुक करने वाला है। मां के जाने के बावजूद माताओं बहनों बेटियों ने मां की कमी नहीं महसूस होने दी। पिछले दस साल में देश ने बड़े फैसले नेशन प्रथम की भावना के साथ लिए। मोदी ने इस समय अपनी सरकार में दी गई योजनाओं व धारा 370 जैसे कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी एक साथ मिलकर भी भाजपा से अधिक सीटें नहीं जीत सके। यह सब भाजपा वर्करों के कारण है। यदि लोग दस घंटे काम करेंगे तो हम डबल काम करेंगे। भारतीय मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे। देश अब नए फैसलों का नया अध्याय लिखेगा यह मोदी की गारंटी है। गरीबी देश के अतीत का हिस्सा होने तक हम नहीं रूकेंगे। व महिलाओं को और सशक्त बनाएंगे व नए अवसर देंगे। भारत को दुनिया की तीसरी इकाेनमी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मजबूत भारत मजबूत दुनिया को मजबूत स्तंभ सिद्ध होगा। 21वी सदी केे भारत को आगे बढ़ना है तो उसे करप्शन पर तेज प्रहार करना होगा। डिजीटल इंडिया व तकनीक ने इसके रास्ते बंद किया। तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का सबसे अधिक जोर हर प्रकार के करप्शन को जड़ से उखाड़ फैंकने का होगा। भाजपा के हरेक वर्कर के लिए दल से बड़ा देश है। समाज के हर वर्ग से निरंत संवाद जरूरी है। पीएम छत्र पति शिवाजी जी के जीवन चरित्र का जिक्र किया। हम सभी मिलकर देश के लिए काम करें व देश हित को सर्वोपरी रखे। हमारा संविधान हमारी गाइड लाइन है। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे है। हम सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे। चाहे वो किसी भी दल की हो। हमारे पास समय नहीं है तथा विकसित भारत के लिए बड़े फैसले लेने है। छह दशक के बाद देश ने नया इतिहास रचा है तथा एनडीए को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। यह लोकतंत्र की शक्ति है। जनता का यह आर्शीवाद काम करने की ऊर्जा है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ लेवल की कमेटी की प्रश्ंसा की। यह हम पर जनता की कृ़पा है। उन्होंने एनडीए के सभी साथियों का भी आभार प्रकट किया।
Powered by Froala Editor
Loksabha-Election-2024-Pm-Narendera-Modi-Live-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)