लुधियाना पुलिस ने दो वाहन चोर और एक कबाड़िये को दबोचा,कब्जे से 5 स्प्लेंडर और दो एक्टिवा बरामद

Jul2,2024 | Paras Dania | Ludhiana


 

आरोपी रखबाग, रोज़ गार्डन, पवेलियन माॅल के आसपास करते थे वारदातें

 एक वाहन चोर पर पहले तीन मामले - एडीसीपी शुभम अग्रवाल

 

लुधियाना  2  जुलाई  (पारस दानिया)। कमिश्नरेट ज़ोन-3 की रेंज वाली थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है।एस‌एच‌ओ बलविंदर कौर की अगुवाई में पुलिस चौंकी घुमार मंडी के इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह भुल्लर व उनकी पुलिस पार्टी ने दो वाहन चोरों समेत एक कबाड़िये को काबू किया है।जिनके कब्जे से 5 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो ग्रे रंग की एक्टिवा बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान बताते एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल आईपीएस ने बताया गिरोह का मुख्य आरोपी न्यू माधोपुरी गली नंबर 15 का रहने वाला अमित कुमार है। जिसके खिलाफ पहले विभिन्न स्थानों में तीन चोरी,स्नेचिंग के मामले हैं। दूसरा अमित कुमार का साथी दीपक कुमार है जो चंडीगढ़ रोड़,सेक्टर 32 एम‌.आई.जी फ्लैट का रहने वाला है। तीसरे आरोपी कबाड़ी हैं।जिसकी पहचान ढोलेवाल के रहने वाले राजकिशोर के रूप में है। पुलिस ने अमित कुमार को चोरी के मोटरसाइकिल समेत दबोच कर 30 जून को थाना डिवीजन आठ में चोरी के तहत मामला दर्ज किया था। जिसकी पूछताछ के बाद अमित और कबाड़िये राज किशोर को नामजद किया गया। जिनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी दो पहिया वाहन बरामद किए गए।

 

 

आरोपियों द्वारा पुलिस को किए खुलासे

पुलिस ने बताया आरोपी अमित के खिलाफ पहला मामला 2011 में दर्ज हुआ था जिसके बाद से आरोपी वारदातों में सक्रिय है। आरोपी अमित कुमार जो दीपक के साथ मिलकर रोज़ गार्डन, राख बाग व पवेलियन मॉल के नजदीक से रेकी कर वाहनों को डुप्लीकेट चाबी लगाकर या लाक तोड़कर चोरी करता था। एएसआई सतनाम सिंह भुल्लर ने बताया राजकिशोर दोनों से चोरी के वाहन खरीदना था। आरोपियों से और भी रिकवरी होने की संभावना है आरोपी रिमांड के अधीन है।

 

Powered by Froala Editor

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


शिव सेना समर्थकों ने कल लुधियाना बंद की काल दी
पंजाबी कल्चरल काउंसिल और वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने तनमनजी
पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांगजन कर्मचारियों को 5 विशे
आशीर्वाद योजना अधीन 870 लाभपात्रियों को 4.43 करोड़ रुपए
भाजपा ने हरियाणा-पंजाब सहित 24 राज्यों में प्रदेश व सह
'आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री चुन
जालंधर पश्चिम उपचुनाव:- पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी
शिव सेना नेता पर हमले के मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने
श्री खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीते अमृतपाल सिंह द्वा
लुधियाना पुलिस ने दो अवैध देसी कट्टे व दो जिंदा रोंद क
थाना वूमेन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में भगोड़ा
पंजाब सरकार द्वारा 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम विधान सभा
मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को मानसून सीजन के दौरान
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿ
पंजाब में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा,15 फ़ीसद क्षेत्रफ
सांसद संजीव अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में चल रहे विकास क
लुधियाना में शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती से रेप,
अस्पताल के वेटिंग रूम में सो रहे लोगों के मोबाइल चुरान
जंग-ए-आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी थे मौलाना हबीब उ
Punjab Police Enhances Level Of Security In Pathankot

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan
News in Hindi Ad Image

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42653917

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us