स्थिर लगन में पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी: पंडित शशिपाल डोगरा

Jun9,2024 | Jagrati Lahar Bureau | Shimla



दो साल बाद मोदी ले सकते हैं सन्यास


नीतीश से रहना होगा सावधान, कोई खेला कर सकते हैं: पंडित डोगरा



सत्यदेव शर्मा सहोड़


शिमला।


जानेमाने अंक शास्त्री एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के देश में तीसरी बार सरकार बनाने पर भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता छोड़ सन्यास ले सकते हैं और अपनी जगह किसी अन्य को सत्ता सौंप सकते हैं। पंडित डोगरा ने अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष के आधार पर यह भविष्यवाणी की हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा उन्होंने अपने लेख में क्या-क्या उल्लेख किया है। पंडित डोगरा ने बताया कि भारतवर्ष में वर्ष 2024 के जून महीने में 18वीं लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए। अंक 1+8=9  जोकि मंगल का अंक है। वहीं 2024 का 2+0+2+4=8 अंक जो शनि का अंक है। इस प्रकार 9 अंक (मंगल) व 8 अंक (शनि) आपस में शत्रु है। इन अंकों ने सत्ता में बैठे नेताओं को संघर्ष दिया। दंडाधिकारी शनि जो न्याय का कारक है। शनि अहंकार को तोड़ता है। इस चुनाव ने बड़े बड़े नेताओं को शनि ने एक सबक सिखाया। शनि का प्रभाव पुरे चुनाव पर रहा। जहां एनडीए को 293 सीटें मिलीं, 2+9+3=14=1+4=5 अंक जो बुध का अंक है। बुध युवा व एक नई सोच का कारक है। भारत का भी 5 अंक ही बनता है। जिसके कारण भारत वर्ष के हित में कोई नई सोच होगी। एनडीए ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम तय किया। पंडित डोगरा के अनुसार नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 का है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 3 का अंक गुरु का अंक है। गुरु बुद्धि व विवेक का कारक है। बहुत ही योजना बंद तरीके से मोदी को आगे बढ़ना होगा। मोदी का 8 अंक बनता है, जो शनि का अंक है। एनडीए का 1 अंक बनता है। 1 अंक सूर्य का है जो सत्ता का कारक है। एनडीए को जहां संघर्ष के बाद सत्ता तो प्राप्त हुए है। एनडीए गठबंधन के समर्थक नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 का है। जिनका मूलांक 1 है जो सूर्य का ही अंक है। वहीं टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल, 1950  है। 2+0=2 अंक जो चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। 9 जून, 2024 को एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 9 अंक जो मंगल का अंक है। मंगल जोश का कारक है। मंगल उत्साह व ऊर्जा का कारक भी है। मजबूती से फैसला लेता है। 9 अंक के कारण आने वाली चुनौती का सामना करेंगे। एनडीए के 1 अंक का मित्र अंक है। लाभ देगा। मोदी लंबी पारी खेल सकते है। जहां नीतीश कोई खेल खेलना का प्रयास कर सकते हैं, परंतु नायडू का 2 अंक है, जिसका लाभ एनडीए को मिलता रहेगा। जिसके कारण एनडीए आगे बढ़ता रहेगा और भी कुनबा बढ़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के हिसाब से 9 जून, 2024 रविवार की शाम 19:15 पर मोदी शपथ लेंगे। उसी वक्त वृश्चिक लग्न होगा जो एक स्थिर लग्न है। स्थिर लग्न में शपथ होने के कारण सरकार में स्थिरता बनी रहेगी। लग्नेश मंगल का छठे भाव में बैठना शत्रु का नाश करेगा। पूरे 5 साल अच्छे से निकाल लेंगे और लंबी पारी खेलेंगे। एनडीए आने वाले विधानसभा चुनाव में भी विजय को प्राप्त करेगी। 9+8=17=1+7=8 अंक जो शनि का ही है शनि न्याय का कारक है। जहां 2026 में जिसका 2+0+2+6=10=1+0=1 अंक बनता है। जो सूर्य का अंक है। सूर्य के कारण द्विजन्मा योग बनता है। अचानक किसी संकट में डाल सकता है। किसी बड़े नेता को खोने का भय बना रहेगा। मोदी का 8 अंक बनता है। वर्ष 2026 जिसका 2+0+2+6=10=1+0=1 अंक सूर्य का अंक बनता है। अपने पद से अचानक ही सन्यास भी ले सकते हैं। किसी दूसरे को उस पद पर बैठा सकते है। 2026 में मोदी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के कारण सनातन में बहुत काम होंगे। 3 अंक गुरु का है जो कुछ नया करेगा। सनातन के कारण पूरे विश्व में देश का वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रु पक्ष नुकसान करने का प्रयास करेगा व छवि का खराब करने का प्रयास करेंगे। पर कामयाबी नहीं मिल पाएगी। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।


Powered by Froala Editor

Shashipal-Sharma-Shimla-



TOP HEADLINES


शिव सेना समर्थकों ने कल लुधियाना बंद की काल दी
पंजाबी कल्चरल काउंसिल और वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने तनमनजी
पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांगजन कर्मचारियों को 5 विशे
आशीर्वाद योजना अधीन 870 लाभपात्रियों को 4.43 करोड़ रुपए
भाजपा ने हरियाणा-पंजाब सहित 24 राज्यों में प्रदेश व सह
'आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री चुन
जालंधर पश्चिम उपचुनाव:- पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी
शिव सेना नेता पर हमले के मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने
श्री खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीते अमृतपाल सिंह द्वा
लुधियाना पुलिस ने दो अवैध देसी कट्टे व दो जिंदा रोंद क
थाना वूमेन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में भगोड़ा
पंजाब सरकार द्वारा 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम विधान सभा
मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को मानसून सीजन के दौरान
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿ
पंजाब में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा,15 फ़ीसद क्षेत्रफ
सांसद संजीव अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में चल रहे विकास क
लुधियाना में शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती से रेप,
अस्पताल के वेटिंग रूम में सो रहे लोगों के मोबाइल चुरान
जंग-ए-आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी थे मौलाना हबीब उ
Punjab Police Enhances Level Of Security In Pathankot

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan
News in Hindi Ad Image

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42653910

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us