**विधायक जरनैल सिंह के मोबाइल पर आया धमकी भरा मैसेज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल; मोहाली में FIR दर्ज**
**मोहाली।** आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने तथा 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 7 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। इसके बाद मोहाली के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमकी देने वाले की पहचान, मोबाइल नंबर और संदेश के पीछे की वास्तविक मंशा का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इस धमकी के संबंध की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।