पंजाब विधानसभा चुनाव: आज जारी हो सकती है आम आदमी पार्टी की दूसरी उम्मीदवार सूची
Nov12,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
**दिल्ली में शाम 4 बजे PAC की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है अंतिम मुहर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कर सकते हैं ऐलान**
**चंडीगढ़/नई दिल्ली।** पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। पार्टी की दूसरी उम्मीदवार सूची आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली जाएंगे, जहां शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की अहम बैठक प्रस्तावित है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है और नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के माध्यम से ही जारी की थी। ऐसे में आज होने वाली PAC की बैठक और दूसरी सूची को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, दूसरी सूची जारी होने और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसले को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Aap-Punjab-Punjab-Assembly-Elections-2027-Aap-Candidate-List-Bhagwant-Mann-Punjab-Politics