भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से 36 जिला प्रभारी और 3 जोनल प्रभारी नियुक्त
: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला ने प्रदेश में 36 जिला प्रभारियों और 3 जोनल प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला ने बताया कि बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी और संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंजाब के जिलों को तीन जोन में विभाजित किया गया है।
जोन-1 की जिम्मेदारी भरत महाजन, जोन-2 की जिम्मेदारी जगविंदर पाल संधू और जोन-3 की जिम्मेदारी सौरभ कपूर को सौंपी गई है।
इसके साथ ही विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए 36 जिला प्रभारियों में अमृतसर रूरल-1 से प्रणव मिश्रा, अमृतसर रूरल-2 से विवेक बैंस, अमृतसर अर्बन से आभास शाकिर, बरनाला से करम लहल, बटाला से यादविंदर सिंह, बठिंडा रूरल से अजय ऋषि, बठिंडा अर्बन से करमबीर डालेह, फरीदकोट से गौरव कुमार गिन्नी, फतेहगढ़ साहिब से रॉबिन जिंदल, फाजिल्का से हरदीप सिंह हनी काओनी, फिरोजपुर से हरमनदीप सिंह मीता, गुरदासपुर से वरुण ठाकुर, होशियारपुर रूरल से पंकज लूथरा, होशियारपुर अर्बन से अंकित सैनी, जगराओं से हिमांशु जिंदल, जालंधर रूरल नॉर्थ से इशुपाल गुज्जर, जालंधर रूरल साउथ से अमन कबरवाल, जालंधर अर्बन से रवि बत्रा, कपूरथला से विश्व ग्रोवर, खन्ना से रविंदर राणा, लुधियाना रूरल से गौरव गिल, लुधियाना अर्बन से कुलबीर सिंह आशु अंबा, मलेरकोटला से चिरांशु रतन, मानसा से सचिन मौदगिल, मोगा से प्रशांत गंभीर, मोहाली से विशाल शर्मा विशु, मुक्तसर साहिब से जसप्रीत सिंह जस्सा, नवांशहर से रूपकमल सिंह, पठानकोट से प्रतीक कपूर, पटियाला रूरल नॉर्थ से निहारिका कमल, पटियाला रूरल साउथ से मोहित जुंड, पटियाला अर्बन से एडवोकेट अंकित, रोपड़ से हितेश गवरी, संगरूर-1 से विशाल शर्मा, संगरूर-2 से लोमश शर्मा और तरनतारन से पंकज जुल्का को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की जिला स्तर पर संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। साथ ही युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, युवा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
-bjympunjab-bjpyuvamorcha-kewalsinghdhillon-anujkhosla-punjabbjp
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)