छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किसानों के लिए बड़ी राहत का रास्ता खोलेगा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ साझा की जानकारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फाजिल्का जिले में सेम और जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पंजाब के किसानों की ओर से धन्यवाद किया है।
केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फाजिल्का में सेम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आईसीएआर-सीएसएसआरआई, करनाल के निदेशक के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह समिति प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर आकलन करेगी और सेम के कारण प्रभावित हुई कृषि योग्य भूमि को दोबारा खेती के योग्य बनाने के लिए उपयुक्त एवं वैज्ञानिक समाधान सुझाएगी।
उन्होंने कहा कि फाजिल्का और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के कारण किसानों को हर साल भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में विशेषज्ञ समिति की पहल से समस्या के मूल कारणों की पहचान करने और इसके स्थायी एवं प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद मिलेगी।
पंजाब भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम पंजाब के किसानों की समस्याओं के वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
-kewalsinghdhillon-fazilka-waterloggingproblem-punjabfarmers-shivrajsinghchouhan
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)