सीएम भगवंत मान को क्यों अस्पताल होना पड़ा दाखिल
मनीष सिसोदिया ने सीएम से मिलने के बाद बताया
अभी एक दो दिन और भर्ती रहना पड़ सकता है: सिसोदिया
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह की मान की तबीयत पिछले दिनों से खराब होने के बाद उन्हें विगत रात को फोर्टीस अस्पताल मोहाली भर्ती करवाया गया है। जहां आप पंजाब के प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसाेदिया ने उनका हाल जाना। उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से Fortis अस्पताल में मिलकर आ रहा हूँ। उनकी तबीयत में सुधार है। उन्होंने कहा कि Electrolyte imbalance की वजह से 2 दिन से तबीयत ख़राब थी और कल शाम को अचानक PULSE रेट नीचे गिरने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी उन्हें अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में 1–2 दिन रहना होगा। इस समय जब उनकी अपनी तबीयत ठीक नहीं है, तब भी भगवंत मान बाढ़ की हालत को लेकर चिंतित हैं। उनसे बाढ़ की स्थिति को लेकर बात हुई। उन्होंने बताया कि वे अधिकारियों से बात कर बाढ़ राहत और बाढ़ के बाद की स्थितियों से निपटने की योजना बना रहे हैं और अगले 1–2 दिनों में उसका पूरा ऐलान करेंगे। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और लंबी आयु दें। जनता की सेवा करने का यह जज़्बा उनके अंदर सदा बरक़रार रहे।
Powered by Froala Editor
Bhagwant-mann-cm-punjab-health-update-by-manish-sisodia
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)