आरोपी पर पहले जेल से भागने,नशा, चोरी-स्नैचिंग व अन्य धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज
पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी दो दिन के रिमांड अधीन - एएसआई जिंदर लाल सिद्धू
लुधियाना, 19 मई (पारस दानिया)। अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। एक मामले में कामयाबी हासिल करते हुए थाना सलेम टाबरी रेंज की पुलिस चौंकी एल्डिको ने नशीली गोलियों और चोरी के मोटरसाइकिल समेत एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
संबंधित जानकारी देते हुए एल्डिको चौंकी इंचार्ज एएसआई जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि आरोपी पर पहले जेल से भागने, चोरी, छीना-झपटी, डकैत व नशा समेत अन्य अपराधिक धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान पटियाला के गांव लुबाना कर्मू के रहने वाले 30 वर्षीय मनिंदर सिंह उर्फ मनी पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में है। आरोपी लुधियाना में कोर्ट की तारीख भुगतने आया था और इसी दौरान बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसे बीते दिन उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई जतिंदर कुमार ने चेकिंग के दौरान मौहल्ला अजीत नगर में सैक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक से काबू किया। आरोपी चोरी किए लुधियाना नंबर एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार था। जिसे काबू कर उक्त बाइक बरामद किया और तलाशी लेने पर आरोपी से 40 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। मौके पर आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाया जा रहा है। जिसे आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।