मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ सिरसा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, नशीली गोलियों का जखीरा बरामद

Jun2,2026 | Pawan Sharma | Hisar

करीब 20 लाख रूपए की 99,600 गोलियों व कैप्सूल सहित कार सवार दो युवक काबू ।
मेडिकल नशा बेच युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं :- एसपी दीपक सहारन
डॉक्टर की अधिकृत पर्ची के बिना दवाइ न दें, मेडिकल स्टोर संचालक :- एसपी ।
सिरसा...(पवनशर्मा)...सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं मेडिकल नशे का कारोबार करने वालों पर ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है । इसी अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधिक किस्म के लोगों के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है।  एसपी दीपक सहारन ने बताया कि जिला की सीआईए सिरसा पुलिस एवं औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्रेजा कार सवार दो युवकों को करीब 20 लाख रुपए की 99,600 नशीली गोलियां व कैप्सूलों का जखीरे सहित काबू किया है । उन्होने बताया कि किस सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे भाई कन्हैया आश्रम वाली गली की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक ब्रेजा गाड़ी नंबर एचआर 26 एई-1431 आती दिखाई दी । पुलिस पार्टी में शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार से तीन गत्ते कार्टून बरामद हुए । शक के आधार पर कार सवार युवक गोगी पुत्र राजकुमार निवासी संजय कॉलोनी सिरसा व अजय पुत्र जयप्रकाश निवासी सुभाष बस्ती सिरसा को काबू कर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौजूदगी तलाशी ली तो नशे में प्रयुक्त होने वाली (136 डिब्बे)  40,800 नशीले सिग्नोर कैप्सूल जबकि (196 डिब्बे) 58,800 टपेंटाडोल नशीली गोलियां ,मिली जिनका दुरुपयोग युवा वर्ग द्वारा आज कल नशे के रूप में प्रयोग  किया जा रहा है। पकड़ी गई गोलियों व कैप्सूलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए आंकी गई है । बरामद दवाइयों को आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु औषधि नियंत्रण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मेडिकल नशे का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों में बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई कि नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके ।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल स्टोरों में अवैध रूप से नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत मिलने पर तुरंत प्रभाव से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेडिकल नशा बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के  लिए सिरसा पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को नशीली दवाइयां सहित आगामी कार्रवाई हेतु ड्रग्स कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वह उनकी टीम को सौंपा दी है ।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थि
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिह
एचटेट 2024 अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का
लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता : अंतरराज्यीय Atm तोड़ने
पुलिस के जांच अधिकारी समय सीमा में आरोपपत्र दाखिल करे
*रूपनगर के किसान की बेटी ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट
- कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाणा (उत्त
*एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बाजारों का दौरा कर व्य
व्यापारियों की मांग पर एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने
*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री न
नीट पेपर लीक और सीबीएसई की खराब कार्यप्रणाली के खिलाफ
*पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए
लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी सैंपलिंग मुहिम, घी
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की
हरियाणा के अस्पतालों में साफ सफाई और सुरक्षा का जिम्मा
वास्तविक बिजली आपूर्ति और बिजली बिलिंग के बीच का अंतर
मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ सिरसा पुलिस का ताबड़तो
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा राजस्व प्रशिक्ष
*पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हरजीत सिंह
*punjab Bjp President Kewal Singh Dhillon Visits Harj

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50250692

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us