4 नवंबर को संगरूर से राहुल गांधी करेंगे 2027 के चुनावी अभियान का आगाज, पंजाब और पंजाबियों से उनका गहरा लगाव: वेणुगोपाल

Oct26,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



पंजाब में कांग्रेस बनाएगी सरकार, फिर से शांतिपूर्ण और नशामुक्त राज्य बनाएंगे पंजाब: के.सी. वेणुगोपाल



आप सरकार ने पंजाब को तबाही के कगार पर पहुंचाया, कानून-व्यवस्था चरमराई, नशा और बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती: कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पंजाब को बचाने तथा राज्य के हितों की रक्षा करने को एकजुट होकर मैदान में उतरेः सरदार परगट सिंह

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तैयारी और मजबूत रणनीति के साथ लड़ेगीः सचिन पायलट

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर, 2026: 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने विश्वास जताया कि कांग्रेस वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेसकांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस का लक्ष्य पंजाब को फिर से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति और भाईचारे की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले करीब पांच वर्षों में राज्य को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। 

कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है, नशा तस्करी का नेटवर्क फैल रहा है और युवाओं के सामने बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण मिलने और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आम लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने और राज्य को फिर से तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।
के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर पहुंचेंगे और वहीं से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान का बड़े स्तर पर आगाज करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पंजाब और पंजाबियों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और पंजाब के लोग भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। 

उन्होंने कांग्रेस को लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि यहां सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाता है। संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए पार्टी ने आज चार महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में नेताओं के साथ चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले महीनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और पंजाब के लोगों के सामने अपना दृष्टिकोण रखेगी।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पंजाब को बचाने तथा राज्य के हितों की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। कांग्रेस को विश्वास है कि एकजुटता, जनहित के मुद्दों और मजबूत संगठन के दम पर पार्टी अपने प्रयासों में सफल होगी। 

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तैयारी और मजबूत रणनीति के साथ लड़ेगी। के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठकों में पूरे दिन चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई है। राहुल गांधी के संगरूर दौरे की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 

इस मौके पर पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद डॉ. अमर सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


-punjabcongress-kcvenugopal-drugfreepunjab-peaceinpunjab-punjabpolitics




Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53074934

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us