लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुसलमान ने अदा की ईद की नमाज
Mar21,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
विश्व समुदाय जंग की बजाए अमन का रास्ता चुने शाही इमाम पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो सभी लोग, ईरान से अनुभूति जताई
आज यहां फील्ड गंज चौक में स्थित शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुसलमान ने ईद उल फितर की नमाज अदा की इस अवसर पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन आपसी भाईचारा प्यार और मोहब्बत बांटने का है शाही इमाम ने कहा कि पवित्र रमजान के 30 रोजे रखने के बाद ईद एक इनाम के तौर पर रोजेदारों को अल्लाह की तरफ से दी गई है शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने इस अवसर पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमानी की बीते दिनी हुई शहादत को भी याद किया उन्होंने कहा की दुनिया भर के लोगों को जंग की बजाय अमन शांति और भाईचारे का रास्ता अपनाना चाहिए शाही इमाम ने कहा कि विश्व भर में अमेरिका के सरकारी आतंकवाद के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा शाही इमाम ने आह्वान किया कि हक और इंसाफ को देखते हुए हम सबको सच्चाई का साथ देना चाहिए। इस मौके पर मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए लुधियाना से विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि ईद का दिन सिर्फ मुसलमान भाईयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने ने कहा कि हम दुआ करते है कि यह खुशियों भरी रीत हमेशा ऐसे ही चलती रहे। उन्होंने कहा कि पूरा महीना मुसलमान रोजा रखता है और अपने खुदा की इबादत करता है, जिसके बदले में अल्लाह तआला अपने बंदों को ईद का पवित्र त्योहार तोहफे के तौर पर देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हर मुसलमान अपने सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाता है। इस मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम ने भी मुसलमानों को ईदकी मुबारकबाद दी।
सर्व धर्म के प्रतिनिधि जामा मस्जिद ईद मुबारक देने पहुंचे
आज ईद उल फितर के अवसर पर सर्व धर्म के लोग पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी को ईद की मुबारकबाद देने के लिए जामा मस्जिद पहुंचे इस मौके पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहब के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह जी श्री दुर्गा माता मंदिर से श्री विपिन मित्तल जी श्री ज्ञान स्थल मंदिर से श्री प्रवीण बजाज जी और टीम 1699 से गुरसाहिबसिंह जी लुधियाना नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों व इसी प्रकार ईसाई समुदाय से श्री बी एम फैडेरिक जी, शिंगारा दाद, जरनैल तूर, पूर्व पार्षद परमिंदर मेहता, कांग्रेस के सीनियर नेता सुशील पराशर ईद मुबारक कहने वालों में शामिल थे।
Jama-Masjid-Ludhiana-Shahi-Imam-Of-Punjab-