आरोपी पर पहले एसटीएफ द्वारा नशे का मामला, खुद भी नशे का आदी - इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल
लुधियाना 12 अप्रैल (पारस दानिया)। कमिश्नरेट की स्पेशल सेल का असामाजिक तत्वों पर लगातार शिकंजा जारी है। एक और मामले में कामयाबी हासिल करते हुए स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने थाना साहनेवाल के इलाके से एक वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को काबू किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला गगन नगर के रहने वाले 35 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र चंबा सिंह के रूप में है। आरोपी के खिलाफ थाना साहनेवाल में वाहन चोरी के तहत मुकदमा नंबर 117, अंडर सेक्शन 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले के संबंध में जानकारी देते स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि आरोपी को बीते दिन गुप्त सूचना पर उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई राजकुमार की तरफ से गांव जसपाल बांगर में सरकारी स्कूल के नजदीक से काबू किया गया है। आरोपी चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार था। जिसे काबू करने के बाद पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से तीन और मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अगली जांच में सामने आया आरोपी के खिलाफ पहले एसटीएफ की तरफ से नशे का मामला दर्ज है। आरोपी खुद भी नशे का आदी है। जिसे पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से और भी खुलासे व रिकवरी होने की संभावना है।