जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

Oct19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


 
- पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना पंजाब में गैंगस्टर्स को न्योता देने जैसा होगा- केजरीवाल
 
- इन्होंने खूंखार गैंगस्टर को दामाद बनाकर रखा है और अपराध करने सारी सहूलियतें दे रखी हैं - केजरीवाल
 
- देश में गैंगस्टर्स को पालने-पोसने वाली एक ही पार्टी भाजपा है- मनीष सिसोदिया
 
- भाजपा ने गुजरात पोर्ट्स को सेफ हेवन बना रखा, इसकी कीमत पंजाब, दिल्ली, यूपी चुका रहा - मनीष सिसोदिया
 
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026
 
फिल्म स्टार टाइगर श्राप पर हुए जानलेवा हमले ने भाजपा शासित गुजरात में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद खुंखार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में इनसे क़ानून व्यवस्था संभल नहीं रही है, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं।मंगलवार को ये पंजाब में कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने आएंगे। लेकिन पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।
 
उधर, वरिष्ठ नेता और "आप" पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने ख़ूँख़ार गैंगस्टर्स के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है और इसका नुक़सान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। इन्होंने ही पाकिस्तान से आने वाले नशे के लिए गुजरात के पोर्ट्स को भी ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है। और इसका पूरा नुक़सान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी में उठाना पड़ रहा है।
 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेन जी के प्रदर्शन को कुचलने और युवाओं के साथ इंटरनेट पर गाली गलौज करने में व्यस्त मोदी जी के साइबर एक्सपर्ट बतायेंगे कि गैंगेस्टर्स के ये पेज, जिस पर देश के इतने बड़े स्टार्स को धमकियां दी जा रही हैं, गैंगस्टर्स के ये पेज भारत में एक्टिव कैसे हैं? क्या भारत सरकार और महामानव की सारी साइबर फ़ोर्स केवल जेन जी के पीछे झोंक रखी है? देश की सुरक्षा के लिए भी कोई काम कर रहा है या नहीं?
 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी टाइगर श्राप पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर कहा कि अगर कोई विपक्ष को नेता भाजपा के ख़िलाफ़ बोलता है तो उसके यहां मोदी जी की ईडी और सीबीआई पहुंच जाते है। कोई कलाकार या सेलिब्रिटी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत ना कर पाए। इसलिए अमित शाह ने लॉरेंस बिश्नोई जैसे गुंडे पाल रखे हैं। मोदी सरकार ने इस देश को बंधक बनाया हुआ है।
 
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि गैंगस्टर्स को भाजपा ने दामाद बनाकर गुजरात में सुरक्षित रखा हुआ है। कहीं बाहर ले जाने पर अमित शाह जी ने रोक लगा रखी है। तो 8 क्या 80 सेलिब्रिटी पर भी फ़ायरिंग कर देंगे तो भी इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
 

-arvindkejriwal-punjabpolitics-lawandorder-aamaadmiparty-jagratilahar



TOP HEADLINES


परमिंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग पर केस Cbi को सौंप
हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी
गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशा पीड़ित परिवारों
जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह प
Those Who Can't Manage Law & Order In Their Own States
अमित शाह पंजाब कोउपदेश देने से पहले देश में बढ़ रहे गै
नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति गिरफ
“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन
*बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2
*डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास
इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के स
इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के स
दुगरी की रामलीला में फिल्मी गाने चलाने का मामला उठा, ज
सेहत, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मेरी प्राथमिकता :
अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे, नशे के खिल
*अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आ
पंजाब के सफेद छोले और राजमा पहुंचे वैश्विक बाजार में;
व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के
औसत से अधिक धान पैदावार भी खरीदेगी सरकार _श्याम सिंह र
नशा मुक्त मलेरकोटला के लिए नई पहल; सुनसान पड़ी इमारतों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52527102

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us