पंजाब में अकाली दल की सरकार बनाना लक्ष्य:- भूपिंदर भिंदा

Mar21,2026 | Vishal | Ludhiana


यूथ अकाली दल निभाएगा अहम भूमिका: सिमरन उबराय
लुधियाना(विशाल ) – शिरोमणि अकाली दल शहरी के प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा की अगुवाई में और यूथ अकाली दल के नेता सिमरन उबराय के आह्वान पर यूथ नेताओं की एक प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना और आने वाली राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करना था। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह भिंदा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि आज का बड़ा जुटान इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग अकाली दल के साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे, बेरोजगारी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करें और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की आवाज को मजबूत बनाने की जरूरत है और यूथ अकाली दल इस दिशा में बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा।
बैठक के दौरान विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।
समागम के अंत में यूथ नेता सिमरन उबराय ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का सम्मान करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पार्टियों से निराश युवा अब बदलाव चाहता है और यूथ अकाली दल 2027 के चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में अकाली दल की सरकार बनाने में यूथ अकाली दल अहम भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ अकाली नेता कमल चेतली, हल्का इंचार्ज अमित गोसाईं, सुरजीत सिंह पम्मा ओबराय, बलजीत सिंह छतवाल, रखविंदर सिंह गाबड़िया, कुलदीप सिंह खालसा, प्रभजोत सिंह धालीवाल, गुरमीत बिंदरा, डॉ. अश्वनी पासी, हरपाल कोहली, जतिंदर खालसा, कुलविंदर किंदा शर्मा, काउंसलर कमल अरोड़ा, मनमोहन सिंह मनी, निक्कू ग्रेवाल, राजविंदर मांगट, सुखा ढिल्लों, अशोक मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य यूथ नेता मौजूद रहे।

Bhupinder-Singh-Bhinda-President-Sad-Ludhiana



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्व
पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-
*पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अप
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,
• लेबर डे’ पर बुलाए गए स्पेशल सेशन पर बहुत देर से और ब
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2010 के बाद बोर्ड परीक
*जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा डेरा बाबा मुराद शाह जी, न
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के
चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव
पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित कर
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवर
*भगवंत मान सरकार जी.एस.टी. कानूनों का सख्ती से पालन सु
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल
आम आदमी पार्टी पूरी तरह एकजुट; प्रदेशवासी भाजपा की संक
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा देना मानवता की सच
*मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रे
पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित कर
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लि
एल्डिको पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफा
भाजपा पंजाब 1 मई को चंडीगढ़ में आयोजित करेगी जनता दी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49962529

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us