महिलाओं का पंजाब सरकार की तरफ बकाया 48,000 रुपये की राशि को लेकर पूर्व विधायक संजय तलवाड़
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का पूर्वी में
पैदल रोष प्रदर्शन मार्च पंजाब सरकार हर मोर्चे पर नाकाम – संजय तलवाड़
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना द्वारा आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के खिलाफ आज संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना की अगुवाई में पैदल रोष प्रदर्शन मार्च हल्का पूर्वी के न्यू पंजाबी बाग चौक टावर लाइन नंबर 5 से शुरू करके गुरमेल पार्क चौक टिब्बा रोड तक निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा महिलाओं से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए, जिसके कारण महिलाओं में भारी रोष पाया जा रहा है।चुनावों के समय आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं किया गया।इस वादे के तहत हर महिला का लगभग पंजाब सरकार की तरफ पर 48,000 रुपये बकाया बनता है, जो अभी तक किसी भी महिला को नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है और महिलाओं के हकों के लिए संघर्ष कर रही है।महिलाओं के हकों के साथ खेली जा रहे इस खेल को खेल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के हकों के लिए आवाज बुलंद करती आई है और आगे भी लोगों के मुद्दे उठाती रहेगी। महिलाओं की बकाया रकम को लेकर यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है ताकि सरकार को अपने वादे याद करवाए जा सकें।इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को साफ संदेश दिया गया कि यदि लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और लोगों के हकों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के हकों की रक्षा के लिए आगे रही है और महिलाओं की बकाया राशि की अदायगी तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस मार्च में जिला महिला अध्यक्ष, हल्का पूर्वी के ब्लॉक अध्यक्ष, काउंसलर, पूर्व काउंसलर, वार्ड इंचार्ज, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।