हरियाणा में तीन नगर निगम चुनाव के लिए जल्दी ही जारी होगी अधिसूचना

Apr11,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


पंचकूला नगर निगम में अनुसूचित जाति वार्ड आरक्षण का मसला हाइकोर्ट में हल 
         राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,11अप्रैल। हरियाणा में अब जल्दी ही पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो की संख्या को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब हाइकोर्ट की अनुमति से हल हो गया है। हाइकोर्ट ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका को स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति के लिए तीन वार्ड आरक्षण की अधिसूचना जारी करने की अनुमति दे दी।
        यह विवाद पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट तब पहुंचा जबकि पंचकूला नगर निगम की वार्डबंदी के दौरान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो की संख्या चार से घटाकर तीन कर दी गई। आरक्षित वार्ड घटाने को हाइकोर्ट में चुनौती दी गई। इस याचिका को स्वीकार करते हुए हाइकोर्ट ने अनुसूचित जाति के लिए तीन वार्डों के आरक्षण के लिए जारी अधिसूचना रद्द कर दी। हाइकोर्ट के इस फैसले से यह माना गया कि दोबारा वार्डबंदी के लिए निगम चुनाव कुछ समय पीछे चले जाएंगे। लेकिन सरकार ने हाइकोर्ट में इस फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की और हाइकोर्ट ने यह याचिका मंजूर कर तीन वार्डों के आरक्षण के लिए ही नई अधिसूचना जारी करने की अनुमति दे दी।अब पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर फिर से 3 अनुसूचित जाति वार्ड आरक्षित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। हाइकोर्ट ने शुक्रवार को  आदेश जारी किया कि नई अधिसूचना हरियाणा सरकार जारी कर सकती है।
हरियाणा सरकार ने नई अधिसूचना जारी करते हुए हवाला दिया है कि साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार पंचकूला की आबादी 267413 थी। जिसमें अनुसूचित जाति आबादी की संख्या 41467 थी। जिसके अनुसार अनुसूचित जाति के लिए वार्ड की संख्या 3 बनती है। जिसमें दो अनुसूचित जाति सामान्य व एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
यूएलबी की ओर से जारी की गई सूचना। - Dainik Bhaskarहाईकोर्ट के द्वारा पूरी अधिसूचना रद्द की गई थी। लेकिन सरकार की नई अधिसूचना में जनरल और बीसी वर्ग का जिक्र नहीं है। ऐसे में बीसी व जनरल के लिए अलग से अधिसूचना जारी करनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मामला फिर से कोर्ट जा सकता है। याचिकाकर्ताओं ने 4 सितंबर, 2025 की अधिसूचना के खिलाफ  याचिका दायर कर दलील दी थी कि पिछले चुनाव में पंचकूला के 20 वार्डों में से 4 सीटें अनुसूचित जाति  के लिए आरक्षित थी, इस बार इन्हें घटाकर 3 कर दिया गया। सीटों की संख्या में यह बदलाव 2011 की जनगणना के बजाय फैमिली इंफॉर्मेशन डेटा रिपॉजिटरी  के 'ऑन-द-स्पॉट' सर्वे के आधार पर किया गया है। याचिका में कहा गया था कि यह एक स्वैच्छिक योजना है जिसे जनगणना के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जनगणना के अनुसार पंचकूला में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 18.1फीसदी थी, जिससे सीटों की संख्या 3.62 यानी 4 बनती है। सरकार के महाधिवक्ता  ने  तर्क दिया कि पंचकूला नगर निगम की सीमाओं में बदलाव किया गया है, जिससे कालका और पिंजौर क्षेत्रों को बाहर कर दिया गया। हरियाणा नगर निगम अधिनियम की धारा 6 और परिसीमन नियमों में 2023 में संशोधन किया गया था। इसके तहत सीटों का निर्धारण रिपोजिटरी डेटा के आधार पर करने का प्रावधान जोड़ा गया है।सरकार के अनुसार, 2011 की जनगणना के आधार पर मौजूदा सीमाओं के भीतर अनुसूचित जाति जनसंख्या केवल 15.51फीसदी (41,467) है, जिससे आरक्षित सीटों की संख्या 3.10 यानी 3 बनती है।

Haryana-News-Municipal-Corp-oration-Election-



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्व
पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-
*पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अप
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,
• लेबर डे’ पर बुलाए गए स्पेशल सेशन पर बहुत देर से और ब
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2010 के बाद बोर्ड परीक
*जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा डेरा बाबा मुराद शाह जी, न
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के
चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव
पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित कर
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवर
*भगवंत मान सरकार जी.एस.टी. कानूनों का सख्ती से पालन सु
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल
आम आदमी पार्टी पूरी तरह एकजुट; प्रदेशवासी भाजपा की संक
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा देना मानवता की सच
*मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रे
पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित कर
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लि
एल्डिको पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफा
भाजपा पंजाब 1 मई को चंडीगढ़ में आयोजित करेगी जनता दी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49962662

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us