*लुधियाना 11 अप्रैल (पारस दानिया)* – पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए *नशों के विरुद्ध युद्ध’* कैंपेन के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए, कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन की ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी ने आज अलग-अलग केसों में ज़ब्त किए गए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट किया है।
ड्रग डिस्पोज़ल का यह प्रोसेस लुधियाना में मौजूद ‘ड्रग डिस्पोज़ल इंसिनरेटर’ (भठी) में पूरा किया गया। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP), पंजाब के आदेशों और माननीय कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करते हुए किया गया।
यहां बता दें कि
महानगर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में बनाई गई ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी ने कुल *219 केस* से संबंधित नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए निगरानी की। वहीं प्री-ट्रायल (कोर्ट की कार्रवाई से गुज़र रहे) केस से जुड़े ड्रग्स के रिकॉर्ड की पूरी जांच के बाद और पोस्ट-ट्रायल (फैसला हो चुके) केस से जुड़े ड्रग्स को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट कर दिया गया।
नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में भुक्की (चूरा पोस्त):* 10 क्विंटल 71 kg
*हेरोइन:* 9 kg 721 ग्राम
*गांजा:* 71 kg 606 ग्राम
*चरस:* 712 ग्राम
*नशीली गोलियां:* 12,890
*इंजेक्शन:* 1,630
*शिशियां :* 226
*कोकेन:* 13 ग्राम
*नशीला पाउडर:* 464 ग्राम
*आइस:* 10 ग्राम इत्यादि नशीले पदार्थ शामिल थे।
इस संबंध में पुलिस कमिश्नर, *स्वपन शर्मा (IPS)* ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज 219 केस में ज़ब्त कुल *11 क्विंटल* नशीले पदार्थ नष्ट किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लुधियाना पुलिस ड्रग तस्करी के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' पॉलिसी पर कायम है और ड्रग्स के गैर-कानूनी व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।