दोनों बदमाशों पर पहले कई अपराधिक मामले दर्ज, सपा की मैनेजर से की थी चेन स्नेचिंग, गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
लुधियाना 16 मार्च (पारस दानिया)।पंजाब पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन में है। वहीं लुधियाना पुलिस अब बदमाशों को एनकाउंटर वाली भाषा में समझाने पर उतर आई है। यहां बता दें कि देर रात कमिश्नरेट में गोलीबारी की घटना हुई है। सीआईए स्टाफ- 1 की पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात एक बजे के करीब मुठभेड़ हुई है। एसीपी डिटेक्टिव राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज राजेश कुमार व उनकी पुलिस पार्टी ने मुखबिरी पर बदमाशों को पकड़ने के लिए नाका लगाया था। लेकिन स्कूटरी सवार बदमाशों ने रूकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।जिसके चलते जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें दोनों स्कूटी सवार बदमाश घायल हो गए। वारदात फुलांवाल चौंक से धांधरा 200 फुटा रोड़ पर घटित हुई है। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गू और मनदीप सिंह के रूप में है। दोनों के खिलाफ पहले कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उपचार के लिए दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, खोल, रोंद व स्कूटरी बरामद कर ली है।
एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया देर रात कमिश्नरेट में पुलिस और दो बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। फुलांवाल 200 फुटा रोड़ पर कुलदीप नगर के पास सीआईए इंचार्ज राजेश कुमार व उनकी पुलिस पार्टी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की थी। एसीपी डिटेक्टिव राजेश शर्मा आपरेशन की लीड कर रहे थे। स्कूटी पर सवार दोनों बदमाश आते दिखे जिनको पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर दो गलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से तीन गोलियां चली। फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर बड़ी की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। एडीसीपी बराड़ ने बताया यहां जानकारी में बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले मामले दर्ज है। गग्गू के खिलाफ पहले 6 मामले हैं जबकि मनदीप पर पहले तीन मामले हैं। दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले आरती चौंक के पास एक स्पा सेंटर की मैनेजर से चैन की स्नेचिंग की थी। उसी लड़ी में आरोपियों को पुलिस ट्रेस कर रही थी। दोनों को पकड़ने के लिए बीती रात नाका लगाया गया था।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया आरोपी गग्गू के खिलाफ चोरी स्नैचिंग व नशे के तहत एनडीपीएस एक्ट के कुल 6 पर्चे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी मनदीप पर रेप, 326 और स्नैचिंग का मामला दर्ज है। दोनों आरोपी मामले में वांटेड थे।आगे की पुलिस कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उपचार के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस पर गोलियां चलाने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा।
Powered by Froala Editor
Firing-between-ludhiana-police-and-miscreants
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)