सीआईए स्टाफ-2 ने विभिन्न मामले में दो नशा तस्कर दबोचे, एक आरोपी से 15 किलो गांजा और दूसरे आरोपी से आधा किलो अफीम बरामद

Aug24,2024 | Paras Dania | Ludhiana


 

बिहार से लाया गया गांजा और एमपी से लाई गई अफीम

 एक आरोपी पर पहले नशे के का मामला - इंचार्ज इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह

 

लुधियाना  24  अगस्त  (पारस दानिया)। लुधियाना में सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। सीपी कुलदीप सिंह चहल की नशे के खिलाफ मुहिम में कामयाबी हासिल करते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो नशा तस्करों को काबू किया है। नशा तस्करों पर कार्रवाई एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ की अगुवाई में की गई। सीआईए इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह घुम्मन के नेतृत्व में सीआईए-2 की टीमों ने जमालपुर के इलाके से एक को 500 ग्राम अफीम और डिवीजन आठ के इलाके से एक तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ काबू किया है।

 

500 ग्राम अफीम समेत तस्कर काबू, पहले नशे का एक मामला

इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई राजकुमार ने गुप्त सूचना के बाद गांव ख़ासी कलां चौंक से एक आरोपी को 500 ग्राम अफीम समेत काबू किया है। आरोपी ग्राहक को नशा बेचने के लिए इंतजार में मौजूद था। आरोपी की पहचान गांव ख़ासी कलां के रहने वाले सुरज के रूप में है। जिसे कब्जे में लेकर थाना जमालपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने मौके की पूछताछ में बताया खुद भी नशे का सेवन करता है। बरामद अफीम एमपी से मंगवाई गई है। जांच में आरोपी पर पहले एक नशे का मामला सामने आया है। आगे की अधिक पूछताछ व साथियों का पता लगाने के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है।

 

15 किलो गांजे समेत आरोपी काबू, बिहार से लाया गया नशा

इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया उक्त मामले में उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई जसविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के बाद उपकर नगर में कुंदन पुरी से एक आरोपी को 15 किलो गांजे समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान कुंदनपुरी गली नंबर 6 के रहने वाले रामचंद्र शाह के रूप में है जो मूल रूप से प्रवासी है। पुलिस को गच्चा सूचना मिली कि आरोपी गांजा बेचने का गैरकानूनी कारोबार करता है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते पुलिस ने मौके पर रेड की और आरोपी को काबू कर गांजा बरामद किया। आरोपी पर डिवीजन 8 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मौके की पूछताछ में आरोपी ने बताया नशा बिहार से लाकर बेचता है। अधिक जानकारी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है।

 

Powered by Froala Editor

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


लुधियाना में जमाईं ने करवाया ससुर पर मार देने की नीयत
कोर्ट में चल रहे डाइवोर्स केस के फैसले से पहले पत्नी,ब
15000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई के खिलाफ विज
किसानों को खाद के साथ अन्य उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ
पंजाब पुलिस की ए.एन.टी.एफ. ने डी.एस.पी. वविंदर महाजन प
15000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਏਐਸਆਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਜੀਲ
पंजाब सरकार को अगस्त महीने में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्र
50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सहायक टाउन प्लानर विजिलें
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना: पंजाब के स्
अनाज घोटाले के दोषी डिप्टी डायरेक्टर आर.के. सिंगला के
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी क
राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत स
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों की प
मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब पंजाब में बनेंगे लग्जरी
पंजाब में कंपोजिट परमिटो की जांच के आदेश
​भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में संकल्प पत्र (man
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे
21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की श
लुधियाना में सीआईए-2 की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राजेश कु
लुधियाना में राहगीरों को दात मारने का डरावा देकर लूटने

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan
News in Hindi Ad Image News in Hindi Ad Image News in Hindi Ad Image News in Hindi Ad Image News in Hindi Ad Image

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 43099460

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us