हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

Oct18,2026 | Gurvinder Singh Mohali | Sas Nagar (mohali)


विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपाल सिंह हुंदल और ओलंपियन प्रभजोत सिंह ने ट्रॉफी टूर को दिखाई हरी झंडी

27 अक्टूबर से पंजाब में शुरू होगी छह एशियाई देशों के बीच प्रतिस्पर्धा; मोहाली में 4 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल और 5 नवंबर को तीसरे स्थान का मुकाबला व फाइनल होगा

पहले दिन फतेहगढ़ साहिब होते हुए पटियाला पहुंचेगी ट्रॉफी; 19 अक्टूबर को मालेरकोटला, बरनाला और संगरूर में पहुंचेगी ट्रॉफी

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 18 अक्टूबर:

पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर आज ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, फेज-10, मोहाली से शुरू हुआ। इस अवसर पर विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, वर्ष 2011 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता राजपाल सिंह हुंदल तथा ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रभजोत सिंह उपस्थित थे।

इस ट्रॉफी टूर का उद्देश्य पंजाब में आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के प्रति खेल प्रेमियों में उत्साह पैदा करना और युवाओं को हॉकी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

पहले दिन ट्रॉफी टूर साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर से फतेहगढ़ साहिब होते हुए पटियाला पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम होगा। 19 अक्टूबर को ट्रॉफी सुबह 8 बजे मालेरकोटला, दोपहर 12 बजे बरनाला और शाम 5 बजे संगरूर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। प्रदेश भर का यह ट्रॉफी टूर 26 अक्टूबर को जालंधर में संपन्न होगा।

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों की सराहना*

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पंजाब में करवाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले जालंधर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में खेले जाएंगे। जालंधर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छह देशों की टीमों के लीग मुकाबले होंगे, जबकि मोहाली में 4 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल और 5 नवंबर को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला तथा फाइनल खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ-साथ पंजाब में खेल संस्कृति को और मजबूत करेंगे।

*स्टेडियम में मरम्मत के प्राथमिक कार्य पूरे: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल*

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने स्टेडियम में चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने पंजाब के खेल विभाग के सहयोग से स्टेडियम में नवीनीकरण और मरम्मत के प्राथमिक कार्य पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने और स्टेडियम के भीतर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि एशियन हॉकी महासंघ द्वारा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी करना मोहाली के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मोहाली से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाएगा और उन्हें जालंधर तथा मोहाली में होने वाले मुकाबलों को देखने के लिए प्रेरित करेगा।

*पंजाब को टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना प्रदेशवासियों के लिए उपहार: राजपाल सिंह हुंदल*

वर्ष 2011 में चीन में आयोजित पहली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता राजपाल सिंह हुंदल ने कहा कि पंजाब के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश को इस प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम यह खिताब चार बार अपने नाम कर चुकी है और एक बार संयुक्त रूप से जीता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे और भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास रचेगी।

*ट्रॉफी टूर युवाओं को हॉकी से जोड़ेगा: ओलंपियन प्रभजोत सिंह*

ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रभजोत सिंह ने कहा कि पंजाब में विश्व की प्रमुख हॉकी टीमों के मुकाबले आयोजित होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन भविष्य में पंजाब में और बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों की मेजबानी के नए अवसर खोलेगा।

उन्होंने कहा कि ट्रॉफी टूर युवाओं को हॉकी की ओर आकर्षित करेगा और उन्हें टेलीविजन पर मुकाबले देखने के बजाय स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए प्रेरित करेगा।

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया यादगार*

ट्रॉफी टूर की शुरुआत से पहले पीआईएस वॉरियर्स और पीआईएस मोहाली के बीच एक प्रदर्शनी मैच करवाया गया। मैच से पहले विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, राजपाल सिंह हुंदल और प्रभजोत सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह मैच पीआईएस वॉरियर्स ने 2-0 से जीता।

इस अवसर पर अकाल पुरख की फौज द्वारा गतका प्रदर्शन किया गया और शिवालिक स्कूल, मोहाली के विद्यार्थियों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहाना के बैंड ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों और हॉकी जगत की महान हस्तियों को सम्मानित किया गया तथा ट्रॉफी टूर को पूरे प्रदेश के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर खेल सुखचैन सिंह और जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा सहित विभिन्न खेलों के बड़ी संख्या में कोच और खिलाड़ी स्टेडियम में उपस्थित थे।

-asianchampionstrophy2026-hockeypunjab-mohali-indianhockey-punjabsports



TOP HEADLINES


जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्
*भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प
देश के सर्वाधिक प्रदूषित 12शहरों में सात शहर हरियाणा क
नीची बिजली की तारें बनीं किसान के लिए मुसीबत, पराली से
राहुल चर्चा के लिए हरियाणा का कोई चौराहा चुन ले : अमित
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1
मलेरकोटला में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती अकाली नेता, पू
पीसीएस परीक्षा परिणामों को लेकर उठे सवालों पर केवल सिं
कर्मचारियों के बकाया डीए का पूरा भुगतान करे पंजाब सरका
परविंदर झोटा के परिवार और पंजाब सरकार के बीच बनी सहमति
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारत बड़ी जीत के साथ
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडर
*वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पनबस क
परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारि
*भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के
*केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर आप नेताओं के खिल
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब
: डॉ. कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल के 51वें स्थापना दिवस

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52851154

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us