मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज

Nov29,2022 | Rakesh Sharma | Kurukashetra


मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ श्लोकोच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हेलीपैड पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद रत्तन लाल कटारिया, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने स्वागत किया। इसके उपरांत मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों के बीच राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पूजन के बाद वेद पाठशाला के आचार्य पंडित नरेश व 11 वेदपाठी विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा श£ोकोंच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी मेहमानों ने इस महोत्सव में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए। इन कार्यक्रमों से पहले सभी मेहमानों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। इन मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ आनलाइन व ऑफलाइन वैश्विक गीता पाठ, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रह्मसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, डीजीपी पीके अग्रवाल, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी सदस्य सुशील राणा, सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा, श्याम बतरा, रणदीप कौल, महेन्द्र सिंगला, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा सहित केडीबी के सभी सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।





विकासात्मक उपलब्धियों में देश के अग्रणी राज्यों में है हरियाणा की अलग पहचान:राष्ट्रपति
कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा 
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रही थी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में राष्ट्रपति ने गीता प्रसंग के साथ गीता उपदेशों के साक्ष्यों के कलाकृति को सजगता पूर्ण देखा। वहां स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों के योगदान की कहानी, अभिलेख व तस्वीरों की जुबानी की प्रदर्शनी को देखते हुए हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित 8 साल राख्या ख्याल को समर्पित हरियाणा की विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना की।
प्रदर्शनी में 48 कोस के तीर्थ स्थलों के चित्र व युग युगीन कुरुक्षेत्र धरा के विभिन्न धार्मिक पहलुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राष्ट्रपति ने तीर्थयात्रा पर्यटन के विकास हेतु उठाये गए हरियाणा सरकार के प्रयासों को उल्लेखनीय बताया। इस प्रदर्शनी में राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार की विभागीय विकासात्मक उपलब्धियों व जनसेवा को समर्पित विकास योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गौरवमयी इतिहास के साथ ही आठ साल में बदलते हरियाणा के विकासात्मक पहलुओं को दर्शाती प्रदर्शनी में राष्ट्रपति को अन्य विकासोन्मुखी रूपरेखा से अवगत कराया। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने विभागीय प्रदर्शनी के बारे में राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगणों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद रत्तन लाल कटारिया, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, संयुक्त निदेशक कुलदीप सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
 
 

International-Geeta-Mahotshav-2022-Hatyana-Kurukashestra-



TOP HEADLINES


पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 कर
इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत
​गुटबंदी दरकिनार करके पटियाला उम्मीदवार ड़ॉ धर्मवीर ग
अबोहर में पीआरटीसी बस की ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर- ओव
मंडी गोबिंदगढ़ के बाजार में दो गुटों में हुआ झगड़ा,एक
Bjp भारत में चुनाव खत्म कर देगी -आम आदमी पार्टी नेता औ
कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 3 व आंध्र प्रदेश की 11 विधान
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਚੰਨੀ 'ਤੇ ਜਵਾਬੀ ਹਮਲਾ: 1 ਜੂਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹ
महानगर की पार्किंग से दोपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह क
फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधर
कादियान पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का सच सामने ला
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्
राजा वडिंग ने गिद्दड़बाहा में अमरजीत कौर साहोके के चुन
मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्
*इस लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम अन्य विपक्ष: विजय रूपाण
Live ..राहुल गाँधी कर रहे है मोदी सरकार के दस साल के श
चुनाव प्रचार के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी
आईपीएस अधिकारी गुरिंदर ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी 
लुधियाना में जस्सी खंगूड़ा ने छोड़ी आप, क्या होगा अगला क
लुधियाना एसटीएफ पुलिस ने 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन समेत द

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42050282

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us