लुधियाना में नाबालिक लड़की से रेप, शादी के झांसे से भगाकर ले गए आरोपी ने शारीरिक शोषण किया, मां ने लड़की को ढूंढा
Jul27,2024
| Paras Dania | Ludhiana
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
लुधियाना 27 जुलाई (पारस दानिया)। लुधियाना में शादी के झांसे से एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की से शारीरिक संबंध बनाने व शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित युवती को शादी के झांसे से भगाकर ले गया था। पीड़ित की मां जब अपनी लड़की को ढूंढ कर वापिस ले आई। तो उसके बाद अपनी लड़की से पता चला कि आरोपी ने शादी के धोखे से उसके साथ गलत काम किया है।उसके बाद पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मामला संज्ञान में आते ही इंस्पेक्टर बिटन कुमार के आदेशों पर सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे आई एएसआई चरण सिंह ने बताया आरोपी युवक की पहचान विक्रमजीत के रूप में है। आरोपी सामान खरीदने के बहाने पीड़ित लड़की की मां की शाप पर आता जाता था। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जिसे काबू कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पीड़ित परिवार की जानकारी
पीड़ित 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। जहां आरोपी आता जाता था। एक दिन आरोपी ने उसकी नाबालिक लड़की से शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने युवक को अपनी लड़की से शादी के लिए इंकार कर दिया था। 26 जून को आरोपी उसकी लड़की को बातों में बहला शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उसके बाद आपसी तौर पर तलाश के बाद वह अपनी लड़की को ढूंढ कर वापिस ले आई। बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने उसकी लड़की को धोखे में रख शारीरिक संबंध बनाए व उसका शारीरिक शोषण किया है।
Powered by Froala Editor
Rape-Case-Ludhiana-