पंजाब की जवानी नशे में डूब रही और मुख्यमंत्री केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बने हुए-सुनील जाखड़ कर्ज में डूबे पंजाब की फिक्र सिर्फ अमित शाह को - रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना 26 मई ( अनिल पासी ) भाजपा की ओर से जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय नई अनाज मंडी जालंधर बाईपास के पास एक विशाल फतेह रैली की गई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला,पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़,लोकसभा लुधियाना के उम्मीदवार सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल,प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,परमिंदर बराड़, कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी,सचिव रेनू थापर,जीवन गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना,पुष्पिंदर सिंगल,देहाती के प्रधान आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत श्री अकाल,जय श्री राम के जयघोष के साथ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो सबसे पहले वीर भूमि पंजाब पर आकर महान गुरुओं की परंपरा को हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहता हूं वही महाराज रणजीत सिंह ,लाला लाजपत राय, देश की सुरक्षा के लिए जान देने वाले सभी को याद कर अपनी बात की शुरुआत करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जब मेरे गुरुदेव मुझे पढ़ाते थे तो पंजाब के बारे में वह मुझे दो बात कहते थे कि एक पंजाब ना हो तो देश सुरक्षित नहीं रहेगा दूसरा कहते थे कि पंजाब ना हो तो देश का पेट नहीं भर सकता। यह दोनों काम पंजाब ही कर सकता है हमला चाहे बाबर का हो औरंगजेब का हो जा पाकिस्तान का। हमेशा रक्षा करने का काम मेरे पंजाब से निकले जवानों ने किया है। अमित शाह ने कहा कि मैं लुधियाना वालो को अपील करने आया हूं कि लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को सांसद बनाकर भेजिए। इसे बड़ा बनाने का काम मैं करूंगा। वही कांग्रेस और आप पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1 जून को केजरीवाल को जेल जाना है और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकाक जा रहे हैं। यह मुकाबला किसके बीच में है। एक और थोड़ी गर्मी पड़ने पर बैंकाक जाने वाले राहुल बाबा है।वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री रहने के बाद सरहद पर बिना छुट्टी लिए दिवाली पर जवानों के साथ मिठाई खाने वाला नरेंद्र मोदी है।शाह ने कहा कि एक तरफ आप व कांग्रेस पार्टी है जो देश भर में गले मिलकर चलते हैं। जैसे ही वो पंजाब के बॉर्डर पर पहुंचते है।एक दूसरे के जानी दुश्मन हो जाते हैं। अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस और आप से पूछने आया हूं कि दिल्ली में कांग्रेस और आप का गठबंधन है हरियाणा में है तो पंजाब में क्यों कुश्ती कर रहे हो। इंडिया गठबंधन जो मोदी के सामने चुनाव लड़ है इसका इतिहास क्या है। कांग्रेस और आप ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए।वही दूसरे नरेंद्र मोदी है जो 23 साल से मुख्यमंत्री और दो बार के प्रधानमंत्री हैं और 25 पैसे का कोई आरोप मोदी पर नहीं लग सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और आप हिंदू सिक्ख की बात कर रहे हैं। जबकि उनको नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए जिन्होंने करतारपुर कॉरिडोर बनाया और राम मंदिर भी बनाया।अगर भारतीय जनता पार्टी आजादी के समय होती तो करतारपुर का गुरुद्वारा पाकिस्तान में ना होता भारत में होता।रैली को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर नहीं है। यह भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी प्रमोट कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब आज पंजाब नशे की दलदल में धंस चुका है। पंजाब की जवानी नशे में डूब चुकी है परंतु मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की कोई फिक्र नहीं है। वह सिर्फ केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कि पंजाब की फिक्र हमेशा गृहमंत्री अमित शाह को रहती है। मैं शुरू से उनसे मिलते रहा हूं।पंजाब आज कर्ज में डूब गया है लेकिन इसकी फिक्र आज अमित शाह को है ।पहली बार पंजाब में भाजपा 13 सीटों पर खड़ी है।उन्होंने कहा जो प्यार आज लुधियाना की जनता ने उनको दिया उन्होंने कभी सोचा नहीं था। किस कदर लोगों उनको सुनने पहुंचते है।लुधियाना जो मैनचेस्टर आफ इंडिया की तरफ डेवलप हुआ है लेकिन अब उसका बुरा हाल है। इंडस्ट्री का बुरा हाल है। रास्ते व ट्रैक बंद पड़े है ।यहां यूपी बिहार के बहुत लोगों रहते है ।वो कहते कि हमारा यूपी हमारा आसमान पर पहुंच गया है।लेकिन पंजाब का बुरा हाल चुका है गैंगस्टर हमारे इंडस्ट्री वालों को धमकियां देते हैं । परंतु पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके नुमाइंदे गहरी नींद में सोए हुए हैं।उनको पंजाब की कोई फिक्र नहीं।जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने रैली में आए वर्करों और लुधियानवासियों का रैली को सफल बनाने हेतु उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये लोगो का भाजपा के प्रति प्रेम है। जो इतनी गर्मी में भी रैली में अमित शाह जी को सुनने पहुंचे। इस रैली में भाजपा जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,कमलजीत सिंह कड़वल,परवीन बंसल,सतिंदर सिंह ताजपुरिया,जगमोहन शर्मा,विपन सूद काका,अरुणेश मिश्रा,रमेश शर्मा,अशोक लूंबा,सतपाल सग्गड़,डा.सुभाष बंसल,राजिंदर खत्री,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,यशपाल जनोत्रा,डा.निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,पंकज जैन,अश्वनी टंडन,लक्की शर्मा,जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी,धर्मेंद्र शर्मा,अंकित बत्रा,मिनी जैन,सुनील माफिक,दीपक गोयल,प्रिंस सिंह बब्बर,सुमित टंडन,अमित डोगरा,खजाँची बॉबी जिंदल,सह खजांची अतुल जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, कर्ण गोसाई,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, दफ्तर सचिव परवीन शर्मा,प्रवक्ता संजीव चौधरी,सुमित मल्होत्रा,सुरिंदर कौशल,वरिंदर सहगल,साबिर हुसैन,चन्दन गुप्ता,विशाल गुलाटी,पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी,इन्दर अग्रवाल,विपन विनायक,सरदार निर्मल सिंह ,एस सी मोर्चा प्रधान अजय पाल,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,बी सी मोर्चा के प्रधान जसविंदर सिंह सग्गू,किसान मोर्चा के प्रधान सुखदेव सिंह गिल,प्रवासी मोर्चा के प्रधान राज कुमार भरद्वाज,माइनॉरिटी मोर्चा के प्रधान अनवर हुसैन,महिला मोर्चा महामंत्री सीमा शर्मा,जयोति श्री वास्तव,संतोष अरोड़ा,संतोष वर्मा,सीमा वर्मा,रुपिंदर कौर मोंगा,पल्ल्वी विनायक,संतोष विज,ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,लीगल सेल के प्रधान के.जी शर्मा,कल्चर सेल के प्रधान अनिल मित्तल,सीनियर सिटिज़न सेल के प्रधान विनोद कालिया,हिमाचल सेल के प्रधान सुनील मोदगिल,अश्वनी मारवाह,मंडलों के प्रधानों में मनु अरोड़ा,प्रमोद कुमार,अंकुर वर्मा,हरबंश सलूजा,आशीष गुप्ता,अमित राये,केशव गुप्ता,दीपक डडवाल,राजीव शर्मा,हिमांशु कालड़ा,गौरव अरोड़ा,अमित शर्मा,सुरेश अग्रवाल,गुरविंदर सिंह भमरा,अमित मित्तल,संदीप वधवा,केवल डोगरा,बलविंदर शर्मा,परगट सिंह,योगेश शर्मा,केवल डोगरा,बलविंदर स्याल,बलविंदर सिंह बिंदर,अशोक राणा,डा परमजीत सिंह,राजिंदर शर्मा,जज्बीर मनचंदा,प्रदीप पंछी,रमेश जैन बिट्टा,अजय गौड़ आदि लगभग 50 हजार की संख्यां में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी अमित शाह की रैली में शामिल होकर उनके विचार सुने । Powered by Froala Editor
Amit-Shah-Rally-Ludhiana-Ravneet-Singh-Bittu-Bjp-Loksabha-2024
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)