पंजाब के आप एमएलएज की सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक खत्म, मीटिंग में क्या हुआ- खुद सीएम भगवंत मान ने बताया

Feb11,2025 | Gautam Jalandhari | New Delhi/ludhiana

 पंजाब को देश का रोल माडल बनाया जाएगा

-दिल्ली चुनाव में काम करने वाले नेताओं  का आभार प्रकट किया गया

 नई दिल्ली। दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पंजाब के आप विधायकों के साथ मीटिंग खत्म हो गई। जिसकी जानकारी देते हुए सीएम पंजाब भगवंत मान ने बताया कि पंजाब के साथियों ने दिल्ली में चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। जिसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया। उन्होंने ग्राउंड लेवल पर काम किया। पार्टी ने उनका आभार प्रकट किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है। जिसमें सड़कों, शिक्षा, हेल्थ, टोल प्लाजा जैसे काम है। आज भी दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों को याद करते है। हार जीत होती रहती है। पंजाब में बहुत काम हो रहे है। मिलकर काम करना है। हमारी पार्टी काम के लिए जानी जाती है। न कि गुंडागर्दी व पैसे बांटने वाली राजनीति करते है। पंजाब को दो साल शेष है। पंजाब को देश का रोल माडल बनाया जाएगा। हर तरफ से माडल बनाकर देश को दिखाएंगे। उम्मीद है हमारे वालंटियर्स डेडीकेटेड है लालच वाले नहीं है और न ही दिहाड़ी वाले है। पंजाब ने हमेशा ही देश में अग्रणी भूमिका अदा की है।आप पार्टी ग्रांडड से निकली है व हमारे नेता वर्कर कोई खानदानी सियासती नहीं है। पंजाब में देश की बड़ी कंपनियां निवेश करना शुरू कर चुकी है। बड़े लेवल पर काम हो रहा है। बिना भ्रष्टाचार के पचास हजार नौकरियां दी जा चुकी है। प्रताप सिंह बाजवा के जवाब में कहा कि वो तीन साल से यह कह रहे है। वह अपने की चिंता करें। यह उनकी फिदरत है। पंजाब का ला एंड आर्डर कई राज्यों से बेहतर है। ऐसा न होता तो बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश न करती है। हम पुलिस अधिकारियों से लगातार मीटिंग करते रहते है। हमने अपने खून पसीने से पार्टी बनाई है। कांग्रेस में आने जाने का कल्चरल है। वह तो आप के हार पर ढोल बजा रहे है। व लोग उनका जीरो आने पर मजाक उड़ा रहे है। हमारे यहां कोई बदले वाली राजनीति नहीं है। पुलिस में हमारा कोई दखल नहीं है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में भारी गुंडागर्दी व पैसा बांटा गया। चुनाव आयोग को शिकायतें की लेकिन कोई एक्शन नहीं है। हालांकि परिणाम सिर माथे पर है। पंजाब में कई चुनाव हुए । सब आराम से हुए। सीएम ने कहा कि हमने हर गांरटी पूरी की है व बिना गारंटी के भी काम किए है। जिसमें टोल प्लाजा बंद करना व मल्टीपल पैंशन को बंद करवाया। जनता के टैक्स का पैसा जनता को देना ही मकसद है।

Powered by Froala Editor

Arvind-kejriwal-and-bhagwant-singh-mann-meeting-punjab-mla-



TOP HEADLINES


युद्ध नशों के विरुद्ध - खन्ना सीआईए पुलिस ने दो विभिन्
हेरोइन के साथ युवक काबू
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया 19वें प
भगवान श्री तिरुपति बाला जी रथयात्रा सौहार्द के प्रतीक
सीजीएसटी लुधियाना ने लोहा एवं इस्पात विनिर्माण क्षेत्र
पंजाब ने स्कूल शिक्षकों को करियर मैंटर के रूप में प्रश
*भाजपा बताए कि गुजरात जेल में बंद गैंगस्टर धमकी कैसे द
*भाजपा के 'कांग्रेसी विंग' का पंजाब विरोधी चेहरा बेनका
Atm Fraud : दो अज्ञात ठगों ने मदद के बहाने धोखें से बद
मान सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत! सक्रिय पहल से कप
*पंजाब के जेलों में बनेगे 11 Iti, पंजाब सरकार की नई पह
एक वीडियो, तुरंत कार्रवाई: झंडेवाल सहित 5 गांवों में फ
सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में हरियाणा, पंजाब और हिमा
धमेंद्र के फैन्स लुधियाना में मनाएंगे उनका जन्मदिन, सु
युवाओं को संस्कारवान बनाने, उन्हें धर्म के मार्ग पर ल
चोरी की वारदातें करने वाले दो शातिर आरोपी चोरी के वाहन
लोन ​हुआ​ सस्ता​! ​रिजर्व बैंक ने नई ब्याज दरों ​की घो
घरिंडा पुलिस ने 2 किलो हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्कर किए
जापान दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए 5
*औद्योगिक जगत में गूंजेगा पंजाब का नाम: सीएम मान ने या

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 48144009

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us