मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज अपने अढाई साल पुराने मंत्रिमंडल में विस्तार कर दिया गया। मान मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे शामिल किए गए है जिन्हें आज राज्यपाल पंजाब द्वारा गर्वनर हाउस में मंत्री पद की सौंगध दिलाई गई। मालूम रहे कि इससे पहले मान कैबिनेट से चार कैबिनेट मंत्रियों अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौडमाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा, बलकार सिंह ने मंत्री पद से अपने अपने इस्तीफे दे दिए गए थे। जबकि मीत हेयर सांसद बनने के कारण उनका मंत्री पद भी खाली था। आज नए मंत्रियों के रूप में हरदीप सिंह मुंडियां, बरिंदर कुमार गोयल, तरूण्प्रीत सौंध, डा. रवजोत सिंह व मोहिंदर भगत शपथ ग्रहण की। जोकि सभी नए चेहरे के रूप में मंत्री पद की शपथ लिए है। इस अवसर पर मुखयंमत्री भगवंत सिंह मान सहित अन्य सीनियर मंत्री, नेता भी उपस्थित रहे।
Powered by Froala Editor
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)