अंगुराल ने जालंधर के लोगों से विकास का हक छीना, वह विश्वासघाती है : आप

Jun27,2024 | Gautam Jalandhari | Jalandhar


शीतल अंगुराल माफिया है : आप

मुख्यमंत्री ने अंगुराल को भ्रष्ट गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी थी, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी : आप

अंगुराल कुल्फी वाले से भी हफ्ता लेते हैं : आप

जालंधर/चंडीगढ़, 27 जून

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ विश्वासघात करने, उनके जनादेश का अनादर करने और लोगों के काम से ऊपर अपने स्वार्थी अवैधानिक कार्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया और अंगुराल पर तीखा हमला बोला।

आप मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहां उन्होंने शीतल अंगुराल से पांच सवाल पूछे और कहा कि उन्हें जालंधर पश्चिम के लोगों को इन सवालों के जवाब देने चाहिए। अमन अरोड़ा के साथ आप के जालंधर लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू और लहरा गागा से आप विधायक बरिंदर गोयल भी मौजूद थे।

आप नेता ने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने स्वार्थ के लिए जालंधर की जनता पर यह उपचुनाव थोपा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और अब जालंधर की जनता इस दल बदलू को सबक सिखाएगी। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने हलके की जनता और उनके जनादेश की जगह एक तानाशाह पार्टी भाजपा को चुना है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का काम कर रही है और शीतल अंगुराल जैसे लोग ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। आप नेता ने लोगों से ऐसे लोगों और पार्टियों के खिलाफ वोट देने का आग्रह किया और कहा कि ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम कर रही है। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर पश्चिम की जनता शीतल अंगुराल को अच्छी तरह से जानती है लेकिन आम आदमी पार्टी अभी भी कुछ सवाल उठाना चाहती है जिसका जवाब पूर्व विधायक को देना चाहिए, इससे पहले कि वह लोगों के बीच जाकर उनके साथ इस तरह से विश्वासघात करने के बाद दोबारा उनका वोट और विश्वास मांगे। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने ढाई महीने पहले इस्तीफा दिया और फिर आम चुनाव के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने की कोशिश की लेकिन तब तक स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। 

आप नेता ने पूछा कि ढाई महीने तक शीतल अंगुराल भाजपा के साथ थे और उनके लिए प्रचार कर रहे थे फिर ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेकर आप में वापस आना चाहा? क्या उन्होंने खुद देखा कि पंजाब की जनता भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करेगी? अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में दो विधायक और एक भी सांसद नहीं है। दूसरा सवाल जो जालंधर पश्चिम के हर निवासी के मन में है वह यह कि शीतल अंगुराल और सुशील कुमार रिंकू दुश्मन थे फिर ऐसी क्या परिस्थिति आई कि उन्हें एक दूसरे का सहयोगी बनना पड़ा? उनके इस नए गठबंधन से उन्हें क्या हासिल होने वाला है? 

आप मंत्री ने कहा कि इस बात से कोई अनजान नहीं है कि दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। उन्होंने अपने झगड़े में एक दूसरे के परिवार को भी नहीं बख्शा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने खुद को घायल कर लिया या उनके लिए लड़ते हुए जेल चले गए। अब उन समर्थकों का क्या होगा? अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने हलके में कानून व्यवस्था को कायम रखे, लेकिन शीतल अंगुराल का आपराधिक इतिहास रहा है। इन दो सालों में भी उसने लगातार सट्टेबाजों, नशा तस्करों, अपराधियों, अवैध शराब माफियाओं से अपने संबंध बनाए रखे और इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा। 

अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने जालंधर पश्चिम के लोगों को निराश किया और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें अपनी विफलता के लिए जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी का चौथा सवाल पूछा कि कि शीतल अंगुराल ने किस तरह के कामों के लिए सीएम भगवंत मान से संपर्क किया था? अमन अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी किसी हलके के विकास के एक भी काम को नजरअंदाज नहीं करते, इसलिए शीतल अंगुराल का यह बयान सरासर झूठ है।

उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी भ्रष्टाचारियों का हाथ नहीं बढ़ाते और न ही किसी अवैध प्रस्ताव को सुनते हैं। इसलिए अगर शीतल अंगुराल कह रहे हैं कि आप सरकार में उनके काम नहीं हुए तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन कामों की बात कर रहे हैं। आप नेता ने शीतल अंगुराल के विरोधाभासी बयानों पर भी सवाल उठाए। 

अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने पवित्र विधानसभा में 40 मिनट तक भगवंत मान का गुणगान किया, लेकिन अब उसी व्यक्ति की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो वही हैं। भ्रष्टाचार या भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है, तो शीतल अंगुराल बताएं कि विधानसभा में झूठ बोल रहे थे या अब बोल रहे हैं? 

अमन अरोड़ा ने कहा कि एक बार फिर भाजपा नेता निगम फंड घोटाले की बात कर रहे हैं, जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जालंधर शहर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये आए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान भी भाजपा नेताओं ने इस घोटाले की बात की, लेकिन कभी इसकी जांच नहीं की, उन्हें कौन रोक रहा है? अरोड़ा ने कहा कि वास्तव में वे (कांग्रेस और भाजपा) सभी भ्रष्ट हैं और जालंधर के विकास फंड के पैसे लूटने के लिए दूसरे से मिले हुए हैं, इसलिए अभी तक इस मामले की कोई जांच नहीं हुई। अब वे केंद्र को पत्र लिखकर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब पत्र लिख रहे हैं जबकि केंद्र में उनकी 10 साल से सरकार है। उन्हें यह बताना चाहिए कि इन ड्रामों से वे किसे गुमराह कर रहे हैं?

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की छवि बहुत साफ सुथरी है। उनके पिता चुन्नी लाल भगत ने जालंधर के लिए बहुत मेहनत की और मंत्री रहते हुए बहुत काफी विकास कार्य किया। इसलिए जालंधर पश्चिम के लोगों को इस उपचुनाव में मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार नेता को ही वोट देना चाहिए।

Powered by Froala Editor

Angural-Robbed-The-People-Of-Jalandhar-From-Their-Right-Of-Development-He-Is-A-Traitor-Aap



TOP HEADLINES


जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, शहर के प्रमुख
लुधियाना एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने अर्टिगा सवार शरा
लुधियाना के एक घर में चल रहे जुए पर पुलिस की दबिश, मौक
पुलिस ने चोरी व लूटपाट की वारदातें करने वाले चार बदमाश
अमृतपाल सिंह खालसा का मामला अमेरिका के राजनीतिक गलियार
श्री राकेश यादव को भेंट की श्रद्धांजलि
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने किया पक्क
सात महीने की बच्ची लुधियाना रेलवे स्टेशन से हुई लापता,
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व्यापारियों से किया 43 B
पंजाब का फ़सली विभिन्नता की दिशा की तरफ अहम कदम: कृषि व
बठिंडा में जल्द लगेंगे तीन और सौर ऊर्जा पावर प्लांट
लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक ज़मीनों से नाजायज़
पीएसआइईसी के बाद नगर निगम 31 जुलाई तक फोकल प्वाइंट में
Live: पीएम मोदी मन की बात 111वें एपिसोड का प्रसारण
राहगीरों के कान से मोबाइल झपट्टा मारकर फरार होने वाले
वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ लुधियाना पुलिस की बड़ी
महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर
कृषि शिक्षा परिषद ने छात्रों को गैर-मान्यता प्राप्त सं
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन समेत के स
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन समेत के स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42615577

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us