आरोपियों के कब्जे से बोलेरो पिकअप और चोरी के 22 रोल कपड़ा बरामद-आरोपी 2 दिन के रिमांड पर
लुधियाना 23 अक्टूबर (पारस दानिया)। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने शुक्रवार की रात को महावीर होजरी कंपलेक्स कासाबाद में फैक्ट्री एचबी गारमेंट से कपड़े के रोल चुराकर बोलेरो में फरार होने वाले आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी और उक्त फैक्ट्री से चोरी किए 22 रोल कपड़े के बरामद किए हैं। वहीं मामले के संबंध में जानकारी देते एसएचओ सलेम टाबरी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को फैक्ट्री संचालक हिमांशु भाटिया की शिकायत के बाद मामला ट्रेस करने के लिए कार्रवाई अमल में लाते टीम गठित कर लगाई गई। जिसके चलते एएसआई कुलवंत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी के मुखबिरी के बाद ट्रैप लगाकर आरोपियों को मल्होत्रा पैलेस के सामने की तरफ से काबू किया है। जिनकी पहचान हैदर अली,अफजल, शराफत, दलजीत कुमार और लवप्रीत सिंह के रूप में है। प्राप्त जानकारी में फैक्ट्री संचालक ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात को अपनी फैक्ट्री बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब आया तो देखा फैक्ट्री के ताले टूटे हुए हैं। जब भीतर जाकर चेक किया तो 22 रोल कपड़े के चोरी थे। जिस मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ट्रेस कर लिया। आरोपियों से आगे की पूछताछ के बाद जानकारी में एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद बोलेरो आरोपियों ने किसी कबाड़ी से खरीदी है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों से अधिक खुलासों एवं और रिकवरी के लिए न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है।