आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल

May24,2024 | Gautam Jalandhari | Chandigarh

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार ताकत हासिल कर रही है। वहीं, विपक्षी दलों को बड़ा झटका लग रहा है। शिरोमणि अकाली दल (बादल), कांग्रेस और बीजेपी के नेता आए दिन आम आदमी पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को भी विपक्षी दलों के कई बड़े नेता आप में शामिल हुए, जिससे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली।

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

संत बाबा प्रेम सिंह जी मुरालेवाले के पोते बाबा वरिंदर सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में 'आप' में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर में अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। यहां संत बाबा प्रेम सिंह जी मुरालेवाले के पोते बाबा वरिंदर सिंह जी मुरालेवाले अपनी बेटी और बीबी जगीर कौर व रिश्तेदारों के साथ आप में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने से होशियारपुर लोकसभा में आम आदमी पार्टी और मजबूत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हलका प्रभारी हरसिमरन सिंह घुमान भी मौजूद रहें।

जालंधर में बढ़ा आम आदमी पार्टी का कुनबा

जालंधर लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। जालंधर में बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल हो गए। यहां से अली मोहल्ला वाल्मिकी मंदिर के अध्यक्ष एस. के कल्याण और वरिष्ठ शिव सेना नेता नरेंद्र थापर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष और जालंधर उत्तर से वर्तमान पार्षद दविंदर रोनी (जिनकी अपने क्षेत्र के युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है), अजय वर्मा राज्य सचिव ओबीसी मोर्चा और नकोदर भाजपा के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, हरप्रीत सिंह हैरी अध्यक्ष एसओआई दोआबा जोन, लवप्रीत सिंह युवा कांग्रेस नेता, हकीम सिंह युवा नेता अकाली दल, मोहिंदर भगत प्रभारी जालंधर पश्चिम, हरसिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर, रजनीश चाचा पूर्व उपाध्यक्ष गिनको, विजय मिंटू सचिव युवा कांग्रेस, सुदेश भगत भाजपा जिला सचिव, रुतेश निहंग पार्षद, विनोद कुमार जिला सचिव कांग्रेस, देविंदर स्याल सचिव युवा कांग्रेस, अमृत भगत अध्यक्ष सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव मेला कमेटी, गगनदीप सिंह भाजपा, राजिंदर कुमार जिला कांग्रेस कमेटी, राकेश कुमार भगत कांग्रेस, ललित पम्मा कांग्रेस , नितिन भगत कांग्रेस, चरण दास कांग्रेस, राजिंदर रूबी और विजय कुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। पंजाब के लोग खुद हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं। लोग खुद बोल रहे हैं कि आप सरकार ने दो साल में जितना काम किया है, उतना पिछले 70 साल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे काम से प्रभावित होकर पंजाब के सभी वर्गों के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काफी उत्साहित है। हम यह चुनाव 13-0 से जीतेंगे।

 

Powered by Froala Editor

Aam-Aadmi-Party-Gave-A-Big-Blow-To-Bjp-Congress-And-Shiromani-Akali-Dal-b-In-Punjab-Many-Big-Leaders-Joined-Aap-



TOP HEADLINES


मुसलमान देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने को तैयार हैं
लुधियाना पुलिस प्रशासन में 9 इंस्पेक्टरों का तबादला, स
महिंदर भगत जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए आप के उम्मीदवा
ट्रेन हादसा : कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी
पुआइंट ऑफ सेल पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंजाब पुलिस
रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा खालिस्तान आतंकियों प्रति नर्म
एक बार फिर गांव गन्ना मे पुलिस की रेड, पुलिस के पहुंच
हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर क
पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहि
*मोहाली-राजपुरा ब्रॉड-गेज लिंक का काम जल्द ही शुरू किय
लुधियाना में चौंकी इंचार्ज ने कायम की इमानदारी की मिसा
पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के
इनोसेंट हार्ट्स में फादर्स डे के उपलक्ष में विद्यार्थि
पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हव
औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए प
ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी
पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षा
आप सांसद मलविंदर कंग ने शेर सिंह घुबाया के बयान की निं
पंजाब राज्य महिला आयोग ने गर्भवती कैदियों के बारे हाई
ब्रम शंकर जिम्पा ने राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर सु

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42506664

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us