लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ताक़त लगातार बढ़ रही हैं, पिछले दो सालों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विकास कार्यों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों का एक बड़ा धड़ा आए दिन आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहा है।
कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सोमवार को आप में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।
मानसा से यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव चुसपिंदरबीर चहल आप में हुए शामिल
मानसा। मानसा से यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव चुसपिंदरबीर चहल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। चुसपिंदरबीर चहल मालवा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। मालवा के विभिन्न इलाकों के लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता है। उनका पार्टी छोड़ना निश्चित रूप से पंजाब कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका की तरह है।
चुसपिंदरबीर चहल के साथ उनके साथी दीप वर्मा स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया पंजाब, यूथ कांग्रेस व इंचार्ज लोक सभा सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस, लखविंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, गुरमेज सिंह समाओ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मानसा, शींदरपाल कौर चेयरपर्सन ब्लाक समिति भीखी, बलराज बांसल कोआर्डीनेटर सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस जिला मानसा, मलकीत सिंह उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मानसा, गुरप्रीत सिंह कोआर्डीनेटर सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस मानसा, जगतार सिंह हलका प्रधान बुढलाडा यूथ कांग्रेस, राज कुमार शर्मा अध्यक्ष ब्रहामण सभा सतीमाता मंदिर व पंचायत सदस्य, अमरीक सिंह मैंबर अतला खुर्द, गुरतेज सिंह बबीआणा पूर्व मैंबर, रींपल सिंह हलका प्रधान अकाल दल (ब), बूटा सिंह ब्लाक प्रधान यूथ कांग्रेस मानसा, डा. कुलविंदर सिंह सरपंच, हरमेल सिंह कोटड़ा ब्लाक समिति भीखी, कुलदीप सिंह सरपंच मान बीबड़ियां, मनदीप सिंह बब्बू ब्लाक समिति मैंबर, कुलदीप सिंह पंचायत मैंबर, टोनी कोटड़ा प्रधान क्लब एसोसिएशन, लक्खा सिंह समाओ पंचायत मैंबर, अमरीक सिंह भूपाल सरपंच, मनदीप मान यूथ नेता आदि पार्टी में शामिल हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरसेम सिंह सियालका भी आप में शामिल
अमृतसर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरसेम सिंह सियालका भी आप में शामिल हुए। वह कांग्रेस के काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। वह अटारी विधानसभा के कांग्रेस के हल्का इंचार्ज हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर अटारी से ही 2022 विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह कांग्रेस के एससी मोर्चे के अध्यक्ष रह चुके हैं और एससी कमीशन पंजाब के सदस्य रहे हैं।
जालंधर के भाजपा नेता आप में हुए शामिल
जालंधर। जालंधर में भी आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। जालंधर के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खुल्लर अपने साथियों विंकल कुमार उपाध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा, दीपक मेहता मंडल महासचिव भाजपा, कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह भूल्लर सर्कल जत्थेदार अकाली दल बादल के साथ आप में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में अकाली दल के कई जिलास्तरीय नेता भी पार्टी में शामिल हुए।
अकाली दल और कांग्रेस के कई पदाधिकारी और मौजूदा पार्षद आप में शामिल
गुरदासपुर में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। अकाली दल और कांग्रेस के कई पदाधिकारी और मौजूदा पार्षद आप में शामिल हो गए। कादियां के कई मौजूदा पार्षद भी आप में शामिल हुए हैं। गुरदासपुर लोकसभा से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप पंजाब के महासचिव जगरूप सेखवां की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
नोनी खोसला मौजूदा पार्षद कांग्रेस, उपाध्यक्ष कमेटी धारीवाल कादियां, दीपक रिंटू मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, नरायण मल्होत्रा मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, करनैल सिंह मौजूदा पार्षद अकाली दल कादियां, विजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष नर्कोटिक्स सेल धारीवाल, बलबीर सिंह बिट्टू पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर, बलजिंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष शिरोमिण अकाली दल, बलदेव सिंह खुजाला जिला सीनियर उपाध्यक्ष, अमित सोढी सिटी प्रधान बटाला, गुरनाम सिंह हंसपाल सीनियर उपाध्यक्ष, कुनाल मेहरा पूर्व काउंसिल प्रधान, पंकज भट्टी पूर्व काउंसलर व एससी विंग प्रधान, शुभम सरीन सिटी यूथ प्रधान, गुरशरण सिंह पूर्व पार्षद व जिला महासचिव, सुरिंदरपाल सिंह संधू मैंबर वर्किंग कमेटी शिरोमणि अकाली दल, सरबजीत सिंह जिला प्रधान सिक्ख स्टूडैंट्स फैडरेशन, चरणजीत सिंह बब्बू जिला महासचिव, अमनदीप सिंह टिंकू जिला यूथ सीनियर महासचिव, बिक्रमजीत सिंह पप्पू जिला उपाध्यक्ष, सरबजीत सिंह वालीया जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, किरनदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह मल्ली जिला मीडिया इंचार्ज आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
Loksabha-Election-2024-Bhagwant-Mann-Cm-Punjab-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)