लुधियाना से सांसद मेंबर व बीजेपी के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू का कांग्रेस पर बड़ा हमला,कहा- 1984 के दंगे व दरबार साहिब पर हमला कांग्रेस की देन,
Apr2,2024
| Surinder Arora Soni | Ludhiana
सीनियर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भड़के बिट्टू लुधियाना से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पार्टी पर उठाए सवाल, कहा राम है सबके
किसानों के मामले पर भी बिट्टू ने बीजेपी की नीतियों को किया साफ, कहा अकाली दल ने विचोलियां बन गैप को नहीं किया खत्म
भाजपा नेता और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहां है कि श्री राम मंदिर का न्योता ठुकराना कांग्रेस के बहुत बड़ी गलती थी, जिसे लेकर लोगों में बहुत रोष है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर शहीदों का सम्मान नहीं करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। वह जिला भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
मीडिया को संबोधित करते हुए, सांसद बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद प्रकट किया। बिट्टू ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां अमन और शांति कायम रखने के लिए भाजपा द्वारा लगातार काम किया गया है। उनके दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर काम किया था। लेकिन अब आतंकवाद की जगह गैंगस्टरों ने ले ली है। लोगों को आए दिन धमकियां आ रही है और इंडस्ट्री दूसरे राज्यों को प्लान करने के लिए मजबूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को नंबर वन बनाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब पिछड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने श्री राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस के स्टैंड पर सवार खड़े किए। बिट्टू ने कहा कि श्री राम मंदिर का न्योता ठुकराना कांग्रेस की बहुत बड़ी गलती थी। जिसे लेकर लोगों में बहुत रोष है।
Bjp-loksabha-elction-candidate-2024-ludhiana-ravneet-singh-bittu-