भारतीय जनता पार्टी पंजाब की 2022 की नई टीम में प्रदेश महासचिव नियुक्त हुए जीवन गुप्ता पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की 2020 की भाजपा पंजाब की टीम में प्रदेश महासचिव रहे हैं। इससे पहले जीवन गुप्ता 2010 से प्रदेश भाजपा में दो बार भाजपा प्रदेश सचिव, एक बार उपाध्यक्ष तथा अब तीसरी बार फिर से महासचिव के पद पर नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा भी जीवन गुप्ता विभिन्न पदों पर कार्य कर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा से निभाते आए हैं। जीवन गुप्ता ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कोरोना काल व किसान आन्दोलन के दौरान राज्य तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के समन्वय में एहम भूमिका निभाई। जीवन गुप्ता द्वारा पंजाब में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की रैलियों के संयोजक रहते हुए कुशल प्रबन्धन कर एक कुशल प्रबन्धक के रूप में जिम्मेवारी निभाई। जीवन गुप्ता द्वारा पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव में प्रभारी के रूप में जिम्मेवारी निभाई गई।
Jeevan-Gupta-Appointed-Punjab-Bjp-General-Secretary
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)