-75 साल में हमारे घरों में नहीं पहुंची आजादी, दशकों से देश को लूटने वाले राजनेताओं तक ही सीमित: भगवंत मान -गुजरात में आप की सरकार बनने के बाद भ्रष्ट नेता अपने पापों की कीमत चुकाएंगे: भगवंत मान -आप राजनीति के नए युग की शुरुआत करेगी, गुजरात से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी को करेगी खत्म -हम बीजेपी की तरह फर्जी दावे नहीं करते, जो कहते हैं,करके दिखाते हैं: भगवंत मान --मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है कि घिनौने और अत्याचारी भाजपा नेताओं को हटाकर गुजरात की राजनीति में बदलाव लाया जाए। दशकों से इन नेताओं ने अपनी गलत नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मौजूद पालीताना और धोराजी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोगों को लूटने के लिए किसी भी भ्रष्ट नेता को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आप भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी अभी तक हमारे घरों तक नहीं पहुंची है और यह केवल उन नेताओं तक ही सीमित है जिनके पास लाल बत्ती वाले वाहन हैं, जिन्होंने दशकों तक देश को लूटा है। आम आदमी पार्टी आम लोगों को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। पिछले 75 वर्षों में सभी प्रधानमंत्री बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए एक ही भाषण दोहराते रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। इन नेताओं से अब सवाल पूछने और आगामी चुनावों में उन्हें हराकर सबक सिखाने की जरूरत है। सीएम मान ने आगे कहा कि आप की लड़ाई कांग्रेस या बीजेपी से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेपर लीक और राज्य में लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने अंग्रेजों से भी ज्यादा बेरहमी से देश को लूटा है। लेकिन अब आप अरविंद केजरीवाल के क्रांतिकारी नेतृत्व में बेहतर शिक्षा और लोगों को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सुविधाएं देकर बदलाव लाएगी। उन्होंने भाजपा पर व्यंग्य अंदाज में तंज कसा और कहा कि कहा पेड़ भी हर मौसम में अपने पत्ते गिराता है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि लोगों ने पिछले 27 वर्षों से भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं किया। भगवंत मान ने लोगों से राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के युग की शुरुआत के लिए आप का समर्थन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। पहले लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था,लेकिन अब उनके पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार और बेहतर विकल्प है,जिसके नेता अरविंद केजरीवाल हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि हम फर्जी दावे नहीं करते हैं। आप जो भी वादे करती है,उन्हें पूरा करती है। जबकि भाजपा ने चुनावों के दौरान 15 लाख देने का जुमला और अन्य वादों के साथ लोगों को बेवकूफ बनाया। उन्होंने कहा कि आप ने सत्ता में आने के 7 महीने के भीतर पंजाब में अपने सभी चुनावी वादों को पूरा किया, जो पिछली सरकार 70 वर्षों में करने में विफल रही थी। आप सरकार ने सभी भ्रष्ट नेताओं को जेल में भेज दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आम घरों के बेटे-बेटियां ही आप से विधानसभा और लोकसभा में जाएंगे। यह आप को अन्य पार्टियों से अलग बनाता है जहां केवल नेताओं के बेटे-बेटियां ही विधायक बनते हैं। पंजाब में 92 विधायकों में 82 पहली बार विधायक बने हैं और सभी सामान्य पृष्ठभूमि से हैं। आप गुजरात में भी आम लोगों को मौका देगी और वे इस चुनाव में पंजाब के इतिहास को दोहराएंगे।
Cm-punjab-bhagwant-singh-mann-at-gujarat
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)