हाईकमान का किया धन्यवाद-कहा मिली जिम्मेदारी और भी लगन और निष्ठा से निभाऊंगी-मनीषा चुनावों के मद्देनजर पंजाब प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एक्टिवेट है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रति निस्वार्थ जिम्मेदारी निभाने वालों की पदोन्नत की तरफ कदम बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते समाजसेवी कार्यों में सर्वश्रेष्ठ रहने वाली मनीषा कपूर जो पहले हल्का उत्तरी ब्लॉक महिला प्रधान के पदभार पर जनता की सेवा कर रही थी। जिसे हाईकमान के आदेशों तले जिला कांग्रेस महिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर सोढी रानी ने मनीषा कपूर को कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंप शुभकामनाएं दी। मनीषा कपूर के प्रधान नियुक्त होने उपरांत महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उत्पन्न हो गई। जिसके बाद मनीषा कपूर के सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की लड़ी लगी हुई है। वहीं इस दौरान संबंधित जानकारी में मनीषा कपूर ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सहित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, रानी बलबीर सोढ़ी और ममता भूपेश सहित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रधान नवजोत सिद्दमं,मत्री भारत भूषण आशू, विधायक राकेश पांडे सहित महानगर के अन्य विधायकों का आभार व्यक्त किया। मनीषा ने कहा कि वह हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को और भी तहेदिल से निभाएंगी। लोक सेवी कार्यो को और भी लगन और निष्ठा से कर पार्टी को गर्वित करेंगी।
Manisha-Kapoor-Appointed-President-Mahila-Congress-Ludhiana-Urban-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)