लुधियाना(विशाल):- पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से आज आम आदमी पार्टी के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन लाल बग्गा तथा वार्ड नंबर 88 के पार्षद नीरज आहूजा बूटा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।मुलाकात के दौरान लुधियाना शहर, विशेषकर उत्तरी क्षेत्र एवं वार्ड नंबर 88 में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक मदन लाल बग्गा और पार्षद नीरज आहूजा बूटा ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि लुधियाना के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए हर वादे को ज़मीन पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पार्षद नीरज आहूजा बूटा का बयान:“वार्ड 88 की जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर हम पूरी तरह खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे।”इस मुलाकात को लुधियाना के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
Madan-Lal-Bagga-Mla-Ludhiana-North-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)