*हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र*

Jan12,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


*पिछली कांग्रेस सरकार ज़रूरतमंद परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरियां देने में भी नाकाम रही: हरदीप सिंह मुंडियां*

पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहां पंजाब भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के ग्रुप-डी के 12 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु अनुकंपा के आधार पर रोज़गार देने संबंधी पंजाब सरकार की नीति के तहत की गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन 12 उम्मीदवारों में से एक को क्लर्क, आठ को सेवादार, एक को सफाई सेवक तथा दो को हेल्पर टेक्निकल के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभागीय क्षमता को और मज़बूत करने तथा ज़रूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मिसाल कायम करने वाला कदम है।

पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों को नज़रअंदाज़ किया गया और इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने ध्यान दिलाया कि आज नियुक्त हुए उम्मीदवारों में से दो के पिता का निधन क्रमशः वर्ष 2017 और 2018 में हो गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें नौकरी से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने त्वरित और निष्पक्ष निर्णय लेते हुए इन युवाओं को रोज़गार प्रदान किया।

नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए खुशी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर समान रूप से ध्यान देते हुए समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें सुरक्षित रोज़गार उपलब्ध कराकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा पंजाब के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर विभाग के प्रमुख हरप्रीत सिंह और विभाग के मुख्य अभियंता उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर नव-नियुक्त उम्मीदवारों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

Powered by Froala Editor

Hardeep-Singh-Mundian-Hands-Over-Appointment-Letters-To-Newly-Inducted-Employees



TOP HEADLINES


पंजाब में आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले
नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति और तबादले।
जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी:
*सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढ
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पं
पी.पी.सी.बी. द्वारा एस.जी.पी.सी. के सहयोग से सफलतापूर्
हिन्दू न्याय पीठ ने दीपक अरोड़ा को सौंपी हिन्दू न्याय
मान सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के 4,817 लाभार्थियों
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेश
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में 1464 करो
पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की मात
सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना
*आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को ल
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49380265

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us