दीपक बाली ने परगट सिंह की डिबेट चुनौती स्वीकारी, कहा किसी भी मुद्दे पर तैयार

Jan11,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

'आप' नेता दीपक बाली का परगट सिंह को जवाब, 'साले' शब्द पर कड़ी आपत्ति** दीपक बाली ने परगट सिंह की भाषा पर उठाए सवाल, डिबेट के लिए कहा तैयार** चंडीगढ़, 11 जनवरी 2026** आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह द्वारा 'आप' के कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए 'साले' शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने परगट सिंह की डिबेट चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंजाब के किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं। दीपक बाली ने बताया कि आज सुबह उन्होंने दो-तीन बार एक वीडियो देखी जिसमें जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, 'आप' पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को 'साले' शब्द कहकर संबोधित कर रहे थे, जो प्रदर्शन करने आए थे। दीपक बाली ने कहा कि लाख लानत है ऐसे व्यक्ति पर। मुझे पहले से पता था कि परगट सिंह की सारी भाषा बनावटी होती है और जब उन्होंने असलियत में 'साले' शब्द का प्रयोग किया तो मेरा यकीन और पक्का हो गया कि इनकी सारी बातचीत नाटकबाजी वाली होती है। दीपक बाली ने कहा कि परगट सिंह ने डिबेट की चुनौती दी है और मैं यह चुनौती स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि आप मेरे साथ पंजाब के आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक किसी भी मुद्दे पर डिबेट कर लो, जब मर्जी कर लो और जिस मर्जी चैनल पर कर लो। दीपक बाली ने कहा कि 72 घंटे का समय दे दो, नहीं तो 24 घंटे का दे दो, या फिर तुरंत चैनल वाले आयोजन करें और वहां पर्ची निकालें कि किस विषय पर डिबेट करनी है, मैं तैयार हूं। दीपक बाली ने कहा कि हम पंजाब को जी रहे हैं और पंजाब के सरोकारों से जुड़े हैं। पंजाब हमारे दिलों में बसता है और हमारे स्वभाव में बसता है। पंजाबी जन-जीवन हमने जिया है और पंजाब के इतिहास को जानते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी तरह हम बनावटी भाषा और नाटकबाजी वाले शब्दों से नहीं बोलते। दीपक बाली ने कहा कि मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं लेकिन मेरी एक ही शर्त है कि चैनल की डिबेट में भाषा सभ्य होनी चाहिए और असभ्य भाषा मैं बर्दाशत नहीं करूंगा।

Deepak-Bali-Accepts-Pargat-Singh-s-Debate-Challenge



TOP HEADLINES


पंजाब में आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले
नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति और तबादले।
जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी:
*सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढ
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पं
पी.पी.सी.बी. द्वारा एस.जी.पी.सी. के सहयोग से सफलतापूर्
हिन्दू न्याय पीठ ने दीपक अरोड़ा को सौंपी हिन्दू न्याय
मान सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के 4,817 लाभार्थियों
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेश
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में 1464 करो
पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की मात
सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना
*आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को ल
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49380255

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us