आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने बंटी का किया स्वागत
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पुराने कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बंटी शनिवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बिट्टू के पार्टी में शामिल होने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 19 जून को होने वाले उपचुनाव में निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।
बलजिंदर सिंह बंटी कांग्रेस पार्टी की तरफ से लुधियाना नगर के निगम वार्ड नंबर- 72 काउंसलर रहे हैं। वह पेशे से इंजीनियर हैं और युवा कांग्रेस समेत पार्टी के कई पदों पर रहे हैं।
आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, पार्टी के लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, कैबिनेट मोहिंदर भगत और सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने बलजिंदर बिट्टू का आप परिवार में स्वागत किया और उन्हें और तौर पर पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने बिट्टू की तारीफ की और कहा कि हम साथ मिलकर पूरे लुधियाना शहर को इतना स्वच्छ और विकसित शहर बनाएंगे कि लुधियाना के लोगों को अपने शहर पर मान महसूस होगा।
शैरी कलसी ने कहा कि कांग्रेस में बहुत ज्यादा अंतर्कलह और गुटबाजी है जिसके कारण उसके नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने बलजिंदर बिट्टू को पार्टी में उचित मान-सम्मान का भरोसा दिया और उनसे संजीव अरोड़ा को जिताने के लिए मेहनत और समर्पण से काम करने का आग्रह किया।
पार्टी में शामिल होने के बाद बलजिंदर बिट्टू ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और आप सरकार द्वारा पंजाब में पिछले तीन सालों के दौरान किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आप में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना में पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पण भाव के साथ काम करेंगे।
Powered by Froala Editor
Congress-Leader-Baljinder-Bunty-Joins-Aap
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)