लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत होती जा रही है। शनिवार को लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति और एमएसएमई इंडस्ट्रीज के प्रधान बदीश जिंदल अपने कई साथियों के साथ आप में शामिल हो गए।
आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध की मौजूदगी में बदीश जिंदल और उनके साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका 'आप' परिवार में स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने के बाद जिंदल ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत आप सरकार सिर्फ वादे नहीं करती बल्कि लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। शनिवार को वार्ड नंबर- 65 के सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं हलके के कई बड़े कारोबारियों ने भी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
आप पंजाब की कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी शेरी कलसी ने सभी लोगों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और डॉ सनी आहलूवालिया, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, आप नेता रमन बहल और दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़ला भी मौजूद थीं।
वार्ड नंबर 65 से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में एडवोकेट बॉबी कुमार, एडवोकेट अर्जुन गांधी, सोनू कल्याण, रवि, अंकुर, मनोज, सचिन, कवि, रवि अटवाल, निखिल, वंश, नीटू बिड़ला, मोनू बिड़ला, पुलकित, रितिक, राम, लक्ष्मण, सोनू शर्मा, मनोज चनालिया, अमित सूद, साहिल तिसवर, विक्की, अक्ष के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा सुरिंदर सिंह, प्रिंसिपल मंजू, गीता और क्रिस्टी चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।
वहीं लुधियाना के बड़े कारोबारी हिमांशु महाजन, दीपक बेरी, सुरेश बत्रा, सुरेश जिंदल, विक्की मल्होत्रा, विशाल खोसला, विकास खोसला, अमित दत्ता, नितीश जसरा, लवनीश अरोड़ा, हरमेश अरोड़ा, मनप्रीत सेखों, मनिंदर सिंह, साहिल सिद्धू, प्रभदीप सिंह भी आप में शामिल हुए।